श्रीदेवी-जया प्रदा के बीच क्यों था 36 का आंकड़ा? एक्ट्रेस की मौत के बाद जानें क्या बोलीं थीं जया प्रदा

Sridevi Vs Jaya Prada: श्रीदेवी जिस समय हिंदी सिनेमा पर राज कर रही थीं, उस समय उन्हें कॉम्पीटिशन देने के लिए एक्ट्रेस जया प्रदा भी मौजूद थी,

Published date india.com Published: April 24, 2024 6:21 PM IST
श्रीदेवी-जया प्रदा के बीच क्यों था 36 का आंकड़ा? एक्ट्रेस की मौत के बाद जानें क्या बोलीं थीं जया प्रदा

Sridevi Vs Jaya Prada: बॉलीवुड में कैट फाइट के बारे में तो आफने सुना ही होगा और एक दौर में एक्ट्रेस के बीच में ये खासा मशहूर हुआ करता था. 70 हो या फिर 80े हर दौर में एक दो एक्ट्रेस ऐसी होती थी जिन्हें एक दूसरे से खासी दिक्कते होती थी. 70-80 के दशक में जिन अभिनेत्रियों का सबसे ज्यादा जलवा था उनमें श्रीदेवी और जया प्रदा का नाम शामिल है. दोनों ही अभिनेत्रियों ने उस दौर में अपनी खूबसूरती और टैलेंट से दर्शकों का मन मोह लिया. इन दोनों ही अभिनेत्रियों ने साथ में 8 फिल्मों में काम किया जो कि काफी हिट रहीं लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इनके बीच कॉम्पिटिशन इस कदर हावी था कि इतनी फिल्मों में साथ काम करने के बावजूद ये आपस में कभी बात नहीं करती थीं.

श्रीदेवी और जया प्रदा एक दूसरे की थी दुश्मन

जया और श्री ने कई सारी फिल्मों में साथ में का किया, लेकिन वो दोनों एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करती थी और हर फिल्ममेकर और एक्टर को इस बात का अंदाजा होता था. कहा जाता है कि दोनों के बीच 36 का आंकड़ा था. बता दें श्री और जया दोनों ही साउथ के साथ ही बॉलीवुड में खासा दम रखती थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानं तो श्रीदेवी और जया प्रदा के बीच फिल्म ‘नागिन’ को लेकर कोल्डवॉर शुरू हुई थी.

जब जितेंद्र ने दोनों को कमरे में कर दिया बंद

जिस तरह से श्रीदेवी की एक्टिंग पसंद की जाती थी और दोनों के बीच तगड़ा कॉम्पिटीशन था. ऐसे में जब दोनों फिल्म मकसद की शूटिंग कर रही थी तो दोनों को फिल्म के लीड एक्टर यानि की राजेश खन्ना और जीतेंद्र ने जानकर एक ही कमरे में बंद कर दिया था, ताकि वो आपस में बात कर सके. हालांकि काफी समय के बाद जब दरवाजा खोला गया तो दोनों अलग-अलग कोने में बैठी हुईं थीं और इतने घंटो तक एक दूसरे से कुछ नहीं कहा था.

नागिन’ पहले जया प्रदा को ऑफर हुई थी

कहा जाता है कि फिल्म ‘नागिन’ पहले जया प्रदा को ऑफर हुई थी लेकिन बाद में मेकर्स ने अपना फैसला बदलते हुए इस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट किया था. इस फिल्म के बाद से ही जया प्रदा ने श्रीदेवी के साथ बात करना बंद कर दिया था. दोनों एक दूसरे को इग्नोर करती नजर आती थीं. 70-80 और 90 के दशक में श्रीदेवी का ऐसा बोलबाला था कि उन्हें हर फिल्ममेकर अपनी फिल्म में लेना चाहता था. वह उस ज़माने में 1 करोड़ रुपए पाने वाली अभिनेत्री थीं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.