बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनके पास स्टारडम तो होता है, लेकिन इसके साथ-साथ दूसरों के लिए जलन की भावना भी होती हैं. यही वजह होती है कि वे खुद को बचाने के लिए ज्यादा मेहनत करने के बजाय दूसरों का करियर ख़त्म करने की सोच रखते हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं श्रीदेवी, जिन्हें लेकर कोरियोग्राफर सरोज खान ने एक चौंकानेवाला खुलासा किया था.
दैनिक भास्कर में छपी एक खबर के मुताबिक ये बात सरोज खान ने एक डांस शो के दौरान बताई थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि साल 1993 में आई फिल्म गुमराह में श्रीदेवी ने अपनी को-स्टार रीमा लागू का रोल सिर्फ इसलिए कटवा दिया था, क्योंकि उन्हें लगता था उनके किरदार पर रीमा का रोल हावी हो रहा है. इस फिल्म में रीमा लागू ने श्रीदेवी की मां का रोल किया था.
90 के दशक में श्रीदेवी एक सुपरस्टार थीं. यही वजह थी कि प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बगैर किसी सवाल-जवाब किए उनकी बात मानने को तैयार हो जाते थे. यही वजह थी कि श्रीदेवी के स्टारडम के आगे उनके को-स्टार को कोई तवज्जो नहीं दी जाती थी और उस समय इस बात का शिकार रीमा लागू हुई थीं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.