कई परंपराओं को तोड़ने वाली श्रीदेवी, बोनी कपूर से ज्यादा धार्मिक थीं, कैसे?

Boney Kapoor Talk about Sri Devi: अपनी फिल्म मैदान के प्रमोशन के दौरान फिल्ममेकर बोनी कपूर ने अपनी पत्नी श्री देवी के कुछ अनछुए पहलुओं पर एक बार फिर बात की है.

Published date india.com Published: April 1, 2024 10:54 AM IST
Sridevi was more religious than Boney Kapoor she gave Mukhagni to her mother
Sridevi was more religious than Boney Kapoor she gave Mukhagni to her mother

Boney Kapoor Talk about Sri Devi: हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक हुई मौत ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया. एक्ट्रेस के करोड़ों फैन थे. आज भी जब उनकी याद आती है है तो फैंस की आंखें नम हो जाती हैं. वहीं उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी भी अपनी मां को बहुत याद करती हैं. हाल ही में फिल्ममेकर और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के बारे में बात की और उनसे जुड़ी कई बातें भी बताईं.

श्रीदेवी बहुत धार्मिक थीं
बोनी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म मैदान के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस बीच जूम को दिए एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने श्रीदेवी के आध्यात्मिक रुझान, और परिवार में उनकी भूमिका को लेकर कई बातें बताई. बोनी कपूर ने श्रीदेवी की आध्यात्मिकता के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वह उनसे ज्यादा धार्मिक थीं. शुरुआत में मान्यताओं में मतभेद के बावजूद, कपूर ने खुद को श्रीदेवी के आध्यात्मिकता के प्रति डेडिकेटिड पाया, जिससे उनका रिश्ता और गहरा होता चला गया.

श्रीदेवी ने अपनी मां की चिता को आग दी थी.
बातचीत में बोनी ने श्रीदेवी के अपरंपरागत स्वभाव के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया- श्रीदेवी ने असामान्य भूमिकाएं और असामान्य चीजें की थीं. बोनी ने खुलासा किया कि जब एक्ट्रेस की मां का निधन हुआ तो उन्होंने चिता को मुखाग्नि दी. कुछ संस्कृतियों में, अंतिम संस्कार की चिता को जलाना पारंपरिक रूप से एक पुरुष की भूमिका है. दिलचस्प बात यह है कि दिवंगत अभिनेत्री की बेटी जान्हवी कपूर का भी धार्मिक रुझान है और उन्हें अक्सर तिरुपति बालाजी मंदिर जाते देखा जाता है. वे पूजा-अर्चना करते हुए अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

साल 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया
बता दें कि साल 2018 में एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के दौरान दुबई के एक होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई थी. 2023 में, बोनी ने खुलासा किया कि श्रीदेवी “अच्छी दिखने” के लिए कम नमक वाले आहार पर थीं. इस वजह से एक्ट्रेस ब्लैकआउट्स की शिकार हो जाती थीं और मौत के वक्त भी वह यही डाइट फॉलो कर रही थीं.

द न्यू इंडियन की एक रिपोर्ट के अनुसार , बोनी ने कहा था, “वह अक्सर भूखी रहती थी. वह अच्छी दिखना चाहती थी. वह अपने चेहरी की खूबसूरती बरकरार रखना चाहती थी ताकि वो स्क्रीन पर अच्छी दिख सके. जब से उसकी मुझसे शादी हुई है, उसे कुछ मौकों पर ब्लैकआउट की समस्या हुई है और डॉक्टर कहते रहे हैं कि उन्हें लो ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें नमक लेना चाहिए. लेकिन वो नहीं मानती थीं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.