Shah Rukh Khan On Arijit Singh: बॉलीवुड के सुपरहिट स्टार और किंग खान के नाम से मशहूरशाहरुख खान (Shah Rukh Khan) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) की अपार सफलता के बाद हर कोई किंग खान की फिल्म ‘जवान’ का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हाल ही मे शाहरुख ने ‘जवान’ का प्रिव्यू औऱ ट्रेलर सामने आय़ ाहै जिसने हर किसी के हैरानकर दिया है और साथ ही ट्विटर पर फैंस से रूबरू होने के लिए शाहरुख खान ने आस्क मी एसआरके (#AskSRK) सेशन भी रखा. जिसके चलते एक फैन शाहरुख खान से बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह को लेकर सवाल पूछ लिया है.
सुपरस्टार शाहरुख खान को कई मरतबा ट्विटर पर अपने फैंस से खास बातचीत करते देखा गया है. ट्विटर के आस्क मी एसआरके सेशन के दौरान किंग खान अपने चाहने वालों से रूबरू होते हैं. शनिवार 6 मई को भी शाहरुख खान ने ऐसा ही किया. अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ की नई रिलीज डेट के एलान के साथ ही किंग खान अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर आ गए. जिसके बाद एक फैन ने उनसे ये सवाल पूछ लिया है कि- ‘आपकी फिल्म में अरिजीत सिंह (Arijit Singh) का कोई गाना न हो तो फिल्म अधूरी सी लगती है, क्या फिल्म ‘जवान’ में उनका कोई गाना है.’
Absolutely. Jahan main wahan Arijit dada toh honge hi na! #Jawan https://t.co/BQ8hQHneNB
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 13, 2023
इस सवाल पर शाहरुख खान ने बिना देरी किए जवाब दिया है और ट्विटर पर रिप्लाई दिया कि- ‘बिल्कुल जहां में वहां अरिजीत दादा तो होंगे ही ना.’ शाहरुख के इस जवाब से ये साफतौर पर कहा जाता है कि उनकी फिल्म ‘पठान, रईस और दिलवाले’ जैसी कई तमाम फिल्मों की तरह फिल्म ‘जवान’ में आपको अरिजीत सिंह की जादुई आवाज सुनने को मिलेगी.
बीते दिनों से शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ का प्रिव्यू सामने आया है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है. इसमें किंग खान बेहद अलग अंदाज में दिख रहे हैं. आपको बता दें किंग खान किंग खान की ‘जवान’ 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.