'हद में रहिए'... सुनीता के 'शुगर डैडी' वाले बयान पर भड़के गोविंदा
Govinda Sunita Controversy: एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा आए दिन अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में रहते हैं. सुनीता के हालिया बयानों के बाद अब गोविंदा ने भी खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने पत्नी के आरोपों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए और उन्हें हद में रहना चाहिए.
सुनीता आहूजा ने गोविंदा को कहा शुगर डैडी
गोविंदा इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. इसी दौरान उन्हें फिल्म की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. दोनों के साथ नजर आने के बाद सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं. उन्होंने गोविंदा को 'शुगर डैडी' भी कहा था.
सभी बड़े कलाकारों यंग लड़कियों के साथ किया काम
जिस वक्त मैंने फिल्म शुरू की है, उस वक्त से ही आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं. उम्र का जो सिलसिला आपने शुरू किया है, तो मैं आपको याद दिला दूं कि देश के सभी बड़े कलाकारों ने उन सभी लड़कियों के साथ काम किया है, जो आज की यंग जेनरेशन से हैं. आप शायद नहीं चाहतीं कि मैं युवा दिखूं. आपके पीछे जो गैंग है, मुझे लगता है कि उससे सभी वाकिफ हैं. इसलिए आप ऐसे बयान मत दीजिए. आप थोड़ा अपनी हद में रहिए. जो काम बाहर मिलता है, वो मैं करता नहीं हूं और जो मैं कर रहा हूं, उसमें आप हस्तक्षेप कर रही हैं. और जब अपना काम आप कर रही थीं, फिर चाहे वो कुकिंग शो (लाफ्टर शेफ) हो या लॉकअप हो, टीना (बेटी) से कहकर मुझे बुलवाया, मेरी सेवाएं लीं. खैर, वो तो आपका हक है, लेकिन जिस वक्त मैंने फिल्म शुरू की है, आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं, बदनाम हो जाऊं, या कुछ ऐसा हो जाए कि मेरा बिजनेस न हो.
सुनीता आहूजा ने गोविंदा को कहा शुगर डैडी
हाल ही में गोविंदा अपकमिंग कमबैक फिल्म 'रूपा' की को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे. जिसको लेकर उनकी पत्नी सुनीता ने कहा कि वो अपनी बेटी की उम्र की लड़कियों को लेकर घूम रहे हैं और उन्हें इस बात पर थोड़ी शर्म आनी चाहिए. एक्ट्रेस कोमल की ड्रेसिंग पर कमेंट करते हुए कहा कि अगर सामने वाले का शुगर डैडी इतना अमीर है, तो कम से कम कपड़े तो ढंग के पहनने चाहिए. इंसान का अपना एक स्टैंडर्ड होना चाहिए. सुनीता ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि लोगों को देखना चाहिए कि वे किस तरह स्टाइल के साथ रहती हैं. उन्होंने पूरे वाकये को बहुत खराब और घटिया सोच करार दिया.
कोमल रानी के बचाव में उतरे अभिनेता
गोविंदा ने अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार का भी बचाव किया. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में छोटे या साधारण परिवारों से आने वाले कलाकारों को इस तरह सार्वजनिक तौर पर शर्मिंदा नहीं किया जाना चाहिए कि उनका आत्मविश्वास ही टूट जाए. एक्टर ने कहा कि किसी व्यक्ति के पास पैसा, शोहरत या ताकत ज्यादा होने का मतलब यह नहीं है कि वह उन लोगों को नीचा दिखाए, जिनके पास ये चीजें कम हैं. उन्होंने सुनीता से भी ऐसे कमेंट करने से बचने की अपील की.
'मुझे बदनाम करने की कोशिश न करें'
गोविंदा ने सुनीता पर उन्हें बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी के लगातार सार्वजनिक बयान उनके काम और बिजनेस पर असर डाल सकते हैं. एक्टर ने यह भी दावा किया कि सुनीता के पीछे कुछ लोग या एक ग्रुप काम कर रहा है, जिसके बारे में इंडस्ट्री में लोग जानते हैं. हालांकि, उन्होंने इस कथित ग्रुप के बारे में किसी का नाम नहीं लिया. अब गोविंदा के जवाब के बाद पति-पत्नी के बीच चल रहा यह विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. दोनों की ओर से सामने आए बयानों ने सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज कर दी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें