
Pooja Batra
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी ... और पढ़ें
फिल्म कभी हां कभी ना में अभिनय के लिए मशहूर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के बारे में कई निजी बातों का खुलासा किया. सुचित्रा ने बताया कि इस फिल्म के बाद वे गायब क्यों हो गई थीं. दरअसल, ये उनके पति का फैसला था. सुचित्रा ने कहा हालांकि उनके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं थी. क्योंकि वे नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं. उन्हें स्कूल और कॉलेज में एक्टिंग के ऑफर आने लगे. कॉलेज में उन्होंने एक मलयालम फिल्म भी की थी. वे अपनी पैरेंट्स को झूठ बोलकर शूटिंग के लिए कोच्ची गई थीं. फिल्मों में काम करना उनके घरवालों को पसंद नहीं था. मलयालम में उन्हें अनु पिल्ले का नाम से जाना जाता है. सुचित्रा ने बताया कि उनके पति नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी फिल्मों में काम करे.
पति की मानसिकता समझ नहीं आई
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कहा कि वे उस वक्त काफी यंग थी. उन्हें इस बात की समझ नहीं थी कि अगर कोई काम करने के लिए मना करता है तो उसके पीछे क्या मानसिकता होती है. उन्होंने कहा कि इससे मेरी जिंदगी में कुछ रूकने वाला नहीं था. मुझे ये नहीं तो कुछ और तो करते ही रहना था.

Suchitra krishnamoorthi
फिल्मों के लिए पागलपन नहीं था
एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म कभी हां कभी ना के लिए उन्होंने जरूर ऑडिशन दिया लेकिन उससे पहले वो इस्टैबलिश्ड मॉडल थीं. उन्हें खुद काम के ऑफर आए थे. वे किसी प्रोजेक्ट के पीछे-पीछे भागी नहीं थीं. हां, जब एक बार फिल्म कर ली और वो सुपरहिट हो गई तब लगता था कि मेरा एम्बिशन अब कम्पलीट हो गया है. सुचित्रा ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनकी कोई जान-पहचान नहीं था. कोई एक बंदा भी उन्हें जानता नहीं था. जैसे-जैसे रास्ता दिखता गया मैं चलती रही.

Suchitra krishnamoorthi
पेनफुल थी शादी, शेखर कपूर को कहा बेवफा
इस इंटरव्यू में सुचित्रा ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि वो बहुत पेनफुल थी. उस दर्दनाक दौर ने उनकी मासूमियत छीन ली. 12 साल रहने के बाद सुचित्रा ने अपने पति शेखर कपूर से तलाक ले लिया था. एक्ट्रेस ने कहा कि शेखर ने उन्हें धोखा दिया. हालांकि ये भी माना कि शादी बेवफाई के कारण नहीं बल्कि डिसरिस्पेक्ट के कारण टूटती है. जब वो 10..11 साल की थी तभी अभिनेत्री ने सोच लिया था कि वे या तो इमरान खान से शादी करेंगी या फिर शेखर कपूर से. एक्ट्रेस ने बताया जब मेरी उनसे मुलाकात हुई तब वे फिल्म चैंपियन के लिए कास्ट कर रहे थे.
वो फिल्म तो बनी नहीं. लेकिन मुझे उनसे बहुत प्यार हो गया. मैंने शेखर को साफ कह दिया था अगर वे मुझसे शादी नहीं करेंगे तो मैं उन्हें कभी दोबारा मिलने वाली नहीं हूं. शेखर मेरी मां के उम्र के थे. मेरे घरवारे इस शादी के सख्त खिलाफ थे. उन्होंने मुझसे इस फितूर से बाहर आने की बहुत रिक्वेस्ट की. लेकिन मैं अड़ी रही.
कास्टिंग काउच का बुरा अनुभव
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बताया कि वे इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का दर्द भी झेल चुकी हैं. एक बार फिल्म निर्माता ने उन्हें अपने साथ रात बिताने के लिए कहा था. एक्ट्रेस ने कहा कि प्रोड्यूसर ने उनसे पूछा तुम अपने घर में किसके सबसे करीब हो. मैंने कहा पापा के. तो उन्होंने जवाब दिया अच्छा उन्हें फोन करके कहो कि मैं तुम्हें सुबह घर ड्रॉप कर दूंगा. मैं ये सुनकर कोई बहाना बनाया और अपना सामान लेकर भाग गई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.