Suhana Khan ने पहली ही फिल्म में पार की हदें, अगस्त्य नंदा संग दिया लिपलॉक वाला सीन

Suhana Khan Agastya Nanda Kissing Scene: किंग खान की बेटी सुहाना खान की फिल्म द आर्चीज (The Archies) ओटटी पर आ चुकी है और इस फिल्म में सुहाना ने कई सारे बोल्ड सीन दिए हैं जसिकी चर्चा हो रही है.

Updated: December 8, 2023, 3:37 PM IST

Suhana Khan Agastya Nanda Kissing Scene: जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की फिल्म ‘द आर्चीज’ (The Archies) कल यानि की 7 दिसबंर को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर आ चुकी है और कुछ दिनों पहले ही फिल्म का बेहद शानदार प्रिमियर रखा गया था. ऐसे में अब फिल्म पर्दे पर आ गई है तो फैंस इसे जमकर प्यार दे रहे हैं. इस फिल्स से इस बार एक साथ तीन स्टार किड ने डेब्यू किया है जिसमें पहला नाम किंग खान यानि की शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) का है और दूसरा नाम बोनी और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) है. वहीं तिसरे स्टार किड तो नहीं लेकिन अभिताब बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda)  हैं. इन दिनों की तिकड़ी को फैंस जमकर प्यार दे रहे हैं और अब इस फिल्म से जुड़े कई सारे सीन्स जमकर वायरल हो रहे हैं जिसमें से एक तो बेहद रोमांटिक भी है जो सुहाना और अगस्त्य पर फिल्माया गया है.

सुहाना और अगस्त्य का Lip Lock

‘द आर्चीज’ (The Archies) में सुहाना खान के काम की जमकर तारीफ हो रही और साथ ही लोगों को खुशी कपूर का भी काम बेहद अच्छा लग रहा है. हालांकि हर किसी का दिल चुराने में अमिताभ के नातिन अगस्त्य भी कामयाब हुए हैं. फिल्म में अगस्त्य नंदा, सुहाना खान और खुशी कपूर का बेबाक अंदाज देखने को मिल रहा है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं अब फिल्म से जुड़े कुछ सीन्स जमकर वायरल हो रहे हैं जिसकी खूब चर्चा हो रही है और उनमे से एक है सुहाना और अगस्त्य नंदा का बेहद सिजलिंग लिप लॉक जिसमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. वैसे फिल्म में आपको सिर्फ सुहाना के नहीं बल्कि खुशी कपूर के साथ भी अगस्त्य नंदा के किसिंग सीन देखने को मिलेंगे. इस सीन्स की कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं.

स्टार किड ने छोड़ी अपनी छाप

ये फिल्म बाकि फिल्मों से थोड़ हटकर है और इसे आप म्यूजिक ड्रामा का नाम दे सकते हैं. अगर आपने कभी आर्ची कॉमिक पढ़ी होगी तो आप इस फिल्म से अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगे. वहीं इस फिल्म में तीन नए चेहरों ने अच्छा काम कियी है. खुशी कपूर की बात करें तो उनके स्टाइल ने हर किसी को इंप्रेश किया है और वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गई है. वहीं अगस्त्य ने भी अपने रोमांटिक और स्वीट किरदार को अच्छे से पकड़ा है और तीनों ने एक साथ अच्छा काम किया है.

ये सितारे भी आएंगे नजर

आपको बता दें कि फिल्म ‘द आर्चीज’ में स्टार किड्स सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर के अलावा अदिति सहगल, युवराज मेंडा, मिहिर आहूजा और वेदांग रैना ने भी डेब्यू किया है. बता दें ये फिल्म अभी तक लोगों को पसंद आ रही है और अब देखना है कि ये तीनों स्टार किड किस तरह से अपने इस मौके को भुना पाते हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.