क्रिसमस के बाद अब फिल्मी सितारे न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुट गए हैं. सुहाना खान भी रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने जा रही हैं. दोनों को गुरुवार 26 दिसंबर को गेटवे ऑफ इंडिया पर देखा गया. सुहाना को अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ पापा शाहरुख के आलीशान अलीबाग फार्महाउस पर जाते देखा गया. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें सुहाना और अगस्त्य नंदा एक साथ फार्महाउस जाते नजर आ रहे हैं. सुहाना ने जहां शर्ट, बनियान और ब्राउन कलर की पैंट पहनी थी, वहीं अगस्त्य नंदा ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट और ट्राउजर पहना था. इस वीडियो पर यूजर्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं सुहाना और अगस्त्य को साथ में देखकर फैन्स काफी एक्साइटिड हो गए हैं.
20 हजार वर्ग फीट में फैला है अलीबाग फार्महाउस
शाहरुख खान के अलीबाग फार्महाउस की बात करें तो इसमें काफी लग्जरी है. यह 20 हजार वर्ग फीट में फैला हुआ है. यह पहाड़ों से घिरा हुआ है और इसमें स्विमिंग पूल और खूब हरियाली है.
सुहाना और अगस्त्य अक्सर साथ में देखे जाते हैं
सुहाना और अगस्त्य के रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से आ रही हैं, लेकिन दोनों ने इस पर कुछ भी रिएक्ट नहीं किया. सुहाना और अगस्त्य दोनों जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आए थे. तभी से उनके अफेयर के चर्चे हैं. सुहाना और अगस्त्य कई इवेंट्स में भी साथ नजर आए. इतना ही नहीं, सुहाना और अगस्त्य एक दिवाली पार्टी में साथ नजर आए थे और इसके बाद दोनों अनन्या पांडे की फिल्म ‘कॉल मी बे’ के प्रीमियर पर भी पहुंचे थे.
सुहाना और अगस्त्य नंदा की आने वाली फिल्में
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो सुहाना फिलहाल पिता शाहरुख खान के साथ ‘द किंग’ में नजर आएंगी, वहीं अगस्त्य नंदा डायरेक्टर श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित इस फिल्म में अगस्त्य नंदा सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.