Suhana Khan With Agastya Nanda: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की डेटिंग की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब सुनने को मिलती है. दोनों स्टारकिड ने फिल्म ‘द आर्चिज’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है. इसी फिल्म में एक साथ काम करने के दौरान दोनों की कई फोटो वीडियो सामने आने के बाद उनके रिलेशनशिप के चर्चे को हवा मिली है. फैंस सुहाना और अगत्स्य को लेकर कयास लगाते हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इसी बीच सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की एक वीडियो सामने आई है, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है जिसमें सुहाना खान और अगस्त्य नंगा को लंदन के एक नाईट क्लब में बात करते हुए देखा जा रहा है. दोनों बड़े खूबसूरत अंदाज में एक दूसरे के सामने खड़े होकर बातें करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल दोनों अपने दोस्त वेदांत महाजन की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे और काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन भी पार्टी में मौजूद थीं.
शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान और अगत्स्य नंदा के बीच डेटिंग की खबरें लंबे टाइम से सुनने को मिल रही है. हालांकि दोनी में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर किसी तरीके का कोई अपडेट नहीं दिया है. लेकिन दोनों साथ में अक्सर इवेंट और पार्टियों में स्पॉट किये जाते हैं.
सोशल मीडिया पर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस सुहाना खान इन दिनों विदेश में एन्जॉय कर रही हैं, जिसकी फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. वहीं, उनके काम को लेकर बात करें तो जल्द ही वो अपने पापा शाहरुख खान के साथ अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा अगस्त्य नंदा भी बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने वाले हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.