Suhana Khan ने वीडियो शेयर कर लिखा 'मैंने ब्रेकअप कर लिया', अगस्त्य नंदा की मां ने किया रिएक्ट

Suhana Khan Breakup Video: सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और उसमें ब्रेकअप की बात कही है.

Published: May 4, 2024, 1:26 PM IST

Suhana Khan Breakup Video:  शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली सुहाना खान पिछले साल ओटीटी पर अपनी फिल्म आर्चिज लेकर आई थी और इसमें कई सारे स्टार किड ने डेब्यू किया था. सुहाना के साथ इसमें खुशी कूपर,अगस्त्य नंदा जैसे स्टार किड थे और इसे जोया अख्तर ने बनाया था. हालांकि इस फिल्म में सुहाना के काम को फैंस ने पसंद तो नहीं किया था, लेकिन सुहाना जमकर विज्ञापनों में काम कर रही हैं औऱ कई सारे ब्रांड को प्रमोट कर रही हैं. इसी बीच में अब उन्होंने एक पोस्ट शेयर कियास जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उनका ब्रेकअप हो गया है.

मैंने ब्रेकअप कर लिया है- सुहाना

शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने बॉलीवुड में दस्तक दे दी है. ‘द आर्चीज’ के साथ उन्होंने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया और अब वो जल्द ही पिता शाहरुख खान के साथ उनकी आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी. इसी बीच में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘मेरे पास एक खबर है. मैंने ब्रेकअप कर लिया है.’ सुहाना के इस पोस्ट पर श्वेता बच्चन नंदा ने रिएक्ट किया है.

जानें क्या है पूरा मामला

अरे ये पोस्ट पढ़कर आप भी धोखा ना नहीं खा गए, सहाना ने किसी लड़के या फिर अपने प्यार से ब्रेकअप नहीं किया है बल्कि उन्होंने इस वीडियो में एक विज्ञापन को प्रमोट किया है और सुहाना ने स्पष्ट किया कि वह अपने बॉयफ्रेंड का जिक्र नहीं कर रही थीं. बल्कि उनका कहने का इरादा ये था कि उन्होंने अपना साबुन बदल लिया है. एक्ट्रेस ने इस वीडियो में घोषणा की कि वह एक प्रमुख साबुन ब्रांड में ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल हो गई हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

अगस्त नंदा की मां ने किया कमेंट

सुहाना के वीडियो को देख लोगों ने पहले अंदाजा लगाया शायद उन्होंने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त नंदा से रिश्ता तोड़ लिया है. सुहाना के इस वीडियो पर वहीं, श्वेता बच्चन ने एक गुलाबी रंग का वो और एक छोटा-सा काला दिल कॉमेंट में ड्रॉप किया है. वहीं उनके काम की बात करें तो अब वह सुजॉय घोष की एक्शन-थ्रिलर मूवी King में नजर आएंगी. इसकी शूटिंग लंदन में की जाएगी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.