मेरा बोम्मा!'तुमसे बहुत प्यार करता हूं', जेल से महाठग सुकेश ने जैकलीन को क्रिसमस पर दिया करोड़ों का घर

जेल में बंद कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर को एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की बहुत याद आ रही है. क्रिसमस के मौके पर उसने अपनी दोस्त को करोड़ों का घर गिफ्ट किया है.

Published date india.com Published: December 24, 2025 4:25 PM IST
Sukesh chandrashekhar gave Jacqueline a luxury house worth crores for Christmas
Sukesh chandrashekhar gave Jacqueline a luxury house worth crores for Christmas

इस लेटर में सुकेश ने जैकलीन को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बेवर्ली हिल्स में एक शानदार मेंशन गिफ्ट करने का ऐलान किया है. सुकेश ने लेटर में बताया कि इस घर का नाम ‘लव नेस्ट’ रखा है, जो उनके प्यार का प्रतीक है. पत्र में सुकेश ने जैकलीन को ‘मेरा बच्चा, मेरा बोम्मा’ और ‘मेरी जैकलीन’ कहकर संबोधित किया है. उन्होंने लिखा, क्रिसमस का त्योहार तुम्हारे साथ बिताए खास पलों की याद दिलाता है और हमारा प्यार हमेशा यादगार रहेगा.”

बहुत महंगा है गिफ्ट

सुकेश ने कहा कि इस बार का गिफ्ट कोई साधारण चीज नहीं, बल्कि कुछ ऐसा है जो क्रिसमस ट्री के नीचे फिट नहीं हो सकता. हालांकि, सुकेश ने इस बात का अफसोस भी जताया कि वह जैकलिन की खुशी भरी मुस्कान नहीं देख पा रहे हैं. सुकेश ने पत्र में बताया, ” ‘द लव नेस्ट’ वह घर है जो मैंने हम दोनों के लिए बनवाया था.

क्रिसमस गिफ्ट

पहले तुम्हें लगता था कि यह पूरा नहीं होगा, लेकिन मैंने इसे पूरा कर लिया और अब क्रिसमस के दिन इसे गिफ्ट कर रहा हूं. यह घर पहले की योजना से भी बड़ा और बेहतर है. खास बात यह है कि घर के आसपास एक निजी 19-होल गोल्फ कोर्स है, जो पूरे अमेरिका में अपनी तरह का अनोखा है.”

क्या लिखा लेटर में

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

लेटर में सुकेश ने जैकलिन की मां को भी याद किया, जिनकी मुस्कान और आशीर्वाद को वह हमेशा महसूस करते हैं. उन्होंने कहा, “मां हमेशा हमारे साथ हैं. मैं खुद को पूरी तरह तुम्हारे हवाले कर चुका हूं. तुम्हारे बिना मेरी जिंदगी में कोई रंग नहीं है और हर पल तड़प जैसा लगता है. दुनिया से मिले घाव सिर्फ तुम्हारे प्यार से ठीक होंगे और आगे का सफर साथ मिलकर तय करेंगे.”

जेल में जैकलीन बहुत याद आती है

उन्होंने प्यार की कांच और नाजुक धागे से तुलना करते हुए कहा, “मैं तुम्हें हमेशा अपने आसपास महसूस करता हूं, जैसे कोई भावना. हमारा पुराना समय फिर से वापस आएगा और हम दोनों साथ में कई खूबसूरत यादें बनाएंगे. मैं तुम्हारी खुशियों को कभी कम नहीं पड़ने दूंगा. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं.”

एक और सरप्राइज का जिक्र करते हुए सुकेश ने बताया कि वह आईपीएल टीम का मालिक बनने की कोशिश कर रहे हैं और आरसीबी के लिए बोली लगा चुके हैं. ईश्वर के आशीर्वाद से सफलता मिलेगी. अंत में सुकेश ने जैकलिन को बहुत मिस करने की बात कही और वादा किया कि जल्द ही वह उनसे मिलेंगे.

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.