'इमली' एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर के पिता कर रहे हैं दूसरी शादी, जानें कौन है नई 'मां'

Sumbul Touqeer Khan Father Marriage: इमली और बिग बॉस फेम सुम्बुल तौकीर के पिता दूसरे शादी कर रहे हैं.

Published date india.com Updated: June 9, 2023 12:50 PM IST
'इमली' एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर के पिता कर रहे हैं दूसरी शादी, जानें कौन है नई 'मां'

Sumbul Touqeer Khan Father Marriage: टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर इन दिनों अपने काम से अधिक अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. जहां कुछ दिनों पहले उनके ‘इमली’ के को-एक्टर और दोस्त फहमान खान के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर चर्चा में रही हैं.वहीं अब खबरें आ रही हैं कि उनके पिता तौकीर खान दूसरी शादी कर रहे हैं. तौकीर खान अपनी बेटी सुम्बुल तौकीर के बेहद क्लोज हैं और अब उन्होंने अपने परिवार की खुशी के लिए दूसरी शादी का फैसला किया है.बता दें तौकीर खान अगले हफ्ते निलोफर से शादी करेंगे, जिनकी एक बेटी भी है.

सुम्बुल ने शादी की बात पर लगाई मुहर

इमली सुम्बुल तौकीर खान के पिता जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. हैरान ना हो और ना ही ये कोई मजाक हो रहा है येसच है और इस गुड न्यूज को सुम्बुल ने ही कन्फर्म किया है. हाल ही में सुम्बुल ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपने पिता के दूसरी बार निकाह करने पर हामी भरी है, बता दें कि एक्ट्रेस जब छह साल की थीं, तभी उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था, इसके बाद तौकीर हसन ने सुम्बुल और उनकी छोटी बहन सानिया को अकेले ही पाला.

पिता ने हमें पाला है- सुम्बुल

ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुम्बुल ने इस शादी और अपने पिता के खास दिन के बारे में बात करते हुए कहा, ‘हम बहुत खुश हैं और अपने परिवार में उनका स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. हमारे पिता की पत्नी के साथ-साथ एक नई बहन भी हमारे परिवार में शामिल होगी और हम इसे लेकर खुश हैं. हमारे पिता पिछले कई सालों से हमारी इंस्पीरेशन और समर्थन के सबसे बड़े स्रोत रहे हैं. सानिया और मैं उनके लिए बहुत खुश हैं. हमारे बड़े पापा इकबाल हुसैन खान (उन्हें फैमिली वीक के दौरान बिग बॉस 16 में देखा गया था) ने इस शादी में अहम भूमिका निभाई. मैं उनकी आभारी हूं. ‘.

जानें कौन है नई मां

सुम्बुल के पिता तौकीर खान जिनसे दूसरी बार निकाह करने वाले हैं, उनका नाम निलोफर है.बता दें कि तौकीर खान पेशे से कोरियोग्राफर बताए जाते हैं, वह निलोफर के साथ अगले हफ्ते निकाह करेंगे.वहीं सुम्बुल के पिता तौकीर की बात करें तो एक्ट्रेस जब 6 साल की थीं तो उनके पैरेंट्स का डिवोर्स हो गया था और उनके पिता ने अपने बच्चों को अकेले पाला है. ऐसे में सुम्बुल के पिता तौकीर और साथ ही एक्ट्रेस की जिंदगी में ये पल ेबहद खास होने वाला है

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.