सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया की शादी पर कहा- 'मैं केएल राहुल से प्यार करता हूं और शादी जितना जल्दी करें...'

Suniel Shetty Open Up On Kl Rahul And Athiya Shetty Marriage: सुनील शेट्टी ने हाल ही में अथिया शेट्टी की शादी के बारे में बात की है और जो उन्होंने कहा ये वो फैंस को खुश कर देगा.

Published date india.com Published: May 12, 2022 1:22 PM IST
Did Suniel Shetty Confirm Athiya Shetty-K L Rahul's Wedding? - Here's What he Said
Did Suniel Shetty Confirm Athiya Shetty-K L Rahul's Wedding? - Here's What he Said

Suniel Shetty Open Up On Kl Rahul And Athiya Shetty Marriage: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) दिसंबर 2022 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी, ऐसी खबरें पिछले काफी समय से आ रही हैं. बता दें कि दोनो ने हाल ही में अपने रिश्ते को सबसे सामने स्वीकारा था और साथ में अक्सर हॉलीडे मनाते और क्रिकेट देखते हुए पाए जाते हैं. ऐसे में अब बेटी की शआदी कि खबरों पर पिता और एक्टर सुनील शेट्टी ने भी अपनी राय रखी है और इस बारे में खुलकर जवाब दिया है.

एक बिजनेस इवेंट के दौरान सुनील से अथिया की शादी की खबरों के बारे में पूछा गया. इसपर एक्टर ने कहा, ‘वो मेरी बेटी है, कभी ना कभी शादी करेगी ही. मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा भी शादी कर ले, जितना जल्दी करे उतना अच्छा है. वो उनकी पसंद है, जहां तक के.एल राहुल की बात है मुझे वो लड़का बहुत पसंद है और यह उन्हें तय करना है कि वे क्या करना चाहते हैं, क्योंकि समय बदल गया है. बेटी और बेटा दोनों ही जिम्मेदार हैं, मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है.’

मालूम हो कि अथिया और के.एल राहुल पिछले तीन साल से ज्यादा समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं और खबरों की मानें तो जल्द ही दोनों शादी करेंगे. हाल ही में खबर आई थी कि ये कपल इसी साल ‘विंटर वेडिग’ कर सकता है. खबरें थी कि अथिया और के.एल राहुल की शादी साउथ इंडियन रीति- रिवाज से हो सकती है. मालूम हो कि सुनील शेट्टी का जन्म मैंगलोर के मुल्की में एक मंगलोरियन तुलु-भाषी परिवार में हुआ था और वो साउथ इंडियन हैं, तो वहीं दूसरी तरफ के. एल राहुल भी मैंगलोर से हैं .

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.