Suniel Shetty to convince Akshay Kumar for Hera Pheri 3: बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो फैंस को हमेशा के लिए याद रह जाती हैं और फैंस उन किरदारों को अपनी जिंदगी का एक अहम हिस्सा मान लेते हैं. ऐसी ही एक फिल्म है ‘हेरा फेरी’ जिसेक अब तक दो पार्ट आ चुके हैं और पिछले कुछ दिनों से तीसरे के आने के बीता चल रही है. ऐसे में जब अक्षय कुमार ने जबसे बताया है कि वो आने वाले तीसरे भाग का हिस्सा नहीं होंगे तबसे फैंस हैरान हैं और लोग लगातार इस फिल्म में अक्षय को वापस लाने की मांग हो रही है. ऐसे में फिल्म के लीड एक्टर रहे सुनील शेट्टी ने अब फिल्म के कास्ट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और इसपर अपनी राय रखी है.
अक्षय कुमार ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह फिल्म हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं होंगे. उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर असंतुष्टि जताई थी. जिसके बाद अक्षय कुमार ने फिल्म हेरा फेरी 3 से खुद को अलग कर लिया. इसके बाद खबरें आने लगी कि कार्तिक आर्यन ने हेरा फेरी में अक्षय की जगह लेंगे, हालांकि ये भी खबर गलत है. दरअसल कार्तिक फिल्म में एक नए किरदार के तौर पर जोड़े जाएंगे. वहीं सुनील शेट्टी ने कहा है कि वह फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर वह मेकर्स से बात करेंगे.
तीसरे पार्ट में अक्षय के न होने की खबर सामने आई तो फैंस के साथ ही फिल्म में श्याम का किरदार करने वाले सुनील भी इससे दुख हो गए हैं और उन्होंने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है कि ‘सबकुछ ठीक रहा तो वे अक्षय कुमार और परेश रावल ‘हेरा फेरी 3′ में फिर से साथ आ सकते हैं. हेरा फेरी 3 अक्षय के बिना पहले जैसी नहीं हो सकती. राजू, बाबू भैया और श्याम मुख्य और पॉपुलर किरदार हैं अक्षय कुमार को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता. मैं देखना चाहता हूं कि क्या चीजें अभी भी ठीक हो सकती हैं.’ इसके आगे सुनील ने कहा है कि ‘ एक बार धारावी बैंक का प्रमोशन पूरा हो जाने के बाद मैं फिरोज (नाडियाडवाला, प्रोड्यूसर) के साथ बैठूंगा और समझूंगा कि ऐसा क्यों और कैसे हुआ. अक्षय, परेश और मैंने फिल्म के लिए हामी भर दी थी और इस ट्विस्ट ने मुझे चौंका दिया है.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.