Sunil Pal thanks UP CM Yogi Adityanath after kidnapping case
कॉमेडियन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और राज्य में दुरुस्त व्यवस्था को लेकर कहा कि योगी जी आप ऐसे ही सीएम बने रहें. सुनील पाल का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह कहते नजर आए, “ नमस्कार दोस्तों, जैसा कि आप सब जानते हैं, पूरा देश जानता है कि 2 दिसंबर को मेरा मेरठ में अपहरण हुआ था लेकिन मैं योगी सरकार को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उनके निर्देशन में बड़ी बहादुरी के साथ यूपी पुलिस ने इस केस को सुलझाया और बेहतर तरीके से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की
” मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और कई आरोपी पकड़े गये मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड को अरेस्ट कर लिया दोस्तों जल्द से जल्द पूरा मामला सामने आ जाएगा कि अपहरण में कौन-कौन शामिल था भगवान न करे कि ऐसी स्थिति किसी के भी सामने आए और होगा भी कैसे यूपी में योगी सरकार जो हैं? योगी जी मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आप सीएम बने रहें और ऐसे ही काम करते रहें.
सुनील पाल केस को मेरठ पुलिस ने 24 घंटे में सॉल्व कर गैंग के चेहरे उजागर किये थे किडनैप कांड को लेकर (किडनैप-फिरौती ) मुंबई में मामला दर्ज हुआ था इसके बाद मामला मेरठ ट्रांसफर कर दिया गया था.
अपहरण केस को लेकर हाल ही में कॉमेडियन की पत्नी सरिता पाल तीन वकीलों के साथ मेरठ के लालकुर्ती थाने पहुंची थीं सुनीता पाल ने केस के मुंबई से मेरठ ट्रांसफर होने की जानकारी दी थी सरिता ने बताया था कि मेरठ पुलिस उनका बहुत सहयोग कर रही.
मंगलवार (3 दिसंबर) को सुनील पाल की पत्नी सरिता ने मुंबई पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कुछ घंटों बाद उन्होंने घोषणा की कि वह सुरक्षित हैं और घर पहुंच गए हैं, जबकि सोशल मीडिया नेटवर्क पर उनके प्रशंसक इस खबर के बाद से काफी बेचैन थे.
इस पूरे किडनैपिंग मामले के बाद कॉमेडियन ने एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें वह कहते नजर आए, “2 दिसंबर को मेरा अपहरण हो गया था, लेकिन अब मैं सुरक्षित घर लौट आया हूं मैंने अपना बयान पुलिस को दे दिया है”.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.