Sunita Ahuja Looks Annoyed When Paps Ask Her About Husband Govinda Video Viral Fan Says Jo Ho Usi Ki Wajh Se Ho
'Govinda सर कहां हैं?' पति का नाम सुनते ही सुनीता आहूजा ने बनाया मुंह- वायरल वीडियो
Sunita Ahuja Video Viral: हाल ही में सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ एक अवॉर्ड शो में पहुंचीं और इस दौरान जब गोविंदा का नाम आया तो वो चिढ़ गई.
Sunita Ahuja Video Viral: बी-टाउन का एक बड़ा हिस्सा सितारों से सजे पिंकविला स्क्रीन एंड स्टाइल आइकन अवॉर्ड्स 2025 में शामिल हुआ था कल देर रात. इस अवॉर्ड शो में अक्षय कुमार और सुष्मिता सेन से लेकर शाहिद कपूर और अनन्या पांडे तक इंडस्ट्री के कई ए-लिस्टर्स मौजूद थे. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं और उनके साथ उनके बेटे यशवर्धन आहूजा भी थे, हाालंकि इस दौरान सुनीता को गुस्सा तब आया जब वहां पर तस्वीरें ले रहे है पैप्स ने कहा कि गोविंदा कहा हैं.
अवॉईड शो में पहुंचे सुनीता और हर्ष
27 मार्च, 2025 को सुनीता आहूजा ने पिंकविला स्क्रीन एंड स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड्स 2025 में शिरकत की थी. गोविंदा के साथ आने के बजाय, दिवा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ कार्यक्रम में पहुंची. सुनीता ने रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री की, उन्होंने पीच-टोन्ड सीक्विन्ड को-ऑर्ड सेट पहना था जिसके ऊपर पिंक फ्लोरल डिटेलिंग थी और उन्होंने अपने लुक को ग्लैम मेकअप, खुले बाल और स्लीक डैंगलिंग इयररिंग्स के साथ पेयर किया। दूसरी ओर, यशवर्धन ब्लैक शर्ट, ब्राउन शेड्स, क्रीम रंग के ब्लेज़र और मैचिंग पैंट में शानदार दिख रहे थे.
गोविंद का नाम सुनकर उखड़ी सुनीता
जब पपराज़ी दोनों मां और बेटे की फोटो निकाल रहे थे इसी दौरानभीड़ में से एक उत्सुक आवाज़ ने पूछा, “गोविंदा सर कहाँ हैं?”। हालाँकि, सुनीता का जवाब थोडा़ हैरान करने वाला थासुनीता ने नाटकीय और नाराज़गी भरे अंदाज़ में जवाब दिया “क्या?!” उसके बाद उनकी मजेदार हंसी ने तुरंत माहौल को लाइट कर दिया.’
कई महीनों से बॉलीवुड में अटकलें लगाई जा रही थीं कि गोविंदा और सुनीता आहूजा तलाक लेने जा रहे हैं, क्योंकि वे कथित तौर पर अलग-अलग रह रहे थे. हालांकि, हाल ही में सुनीता ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि उनके फैसले का वैवाहिक मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है. अफवाहों पर लगाम लगाते हुए सुनीता ने घोषणा की कि उनके और गोविंदा के बीच कोई नहीं आ सकता
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.