धर्मेंद्र की वजह से गोविंदा और सुनीता की हुई थी शादी, तलाक की खबरों के बीच इस एक्टर को बताया अपना क्रश

Sunita Ahuja Married Govinda Because Of Dharmendra: सुनीता आहूजा ने खुलासा किया कि उन्होंने गोविंदा से इसलिए शादी की क्योंकि वह उनके किशोर क्रश धर्मेंद्र से मिलते जुलते थे

Published date india.com Updated: August 24, 2025 10:34 AM IST
govinda wife sunita ahuja remove her surname due to numerology or divorce
govinda wife sunita ahuja remove her surname due to numerology or divorce

Sunita Ahuja Married Govinda Because Of Dharmendra: सुनीता आहूजा और गोविंदा के तलाक की अफवाहें पिछले कई महीनों से चल रही हैं. हालांकि इस जोड़े ने बार-बार इन दावों को खारिज किया है, लेकिन एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सुनीता ने दिसंबर 2024 में तलाक के लिए अर्जी दे दी थी. वहीं अब खबरें आ रही हैं कि कपल ने आपस में मामला सुलझा लिया है और अब सबकुछ ठीक है. वहीं सुनीत और गोविंदा ने अभी तक इस नई चर्चा पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने इन दावों को खारिज कर दिया है कि यह जोड़ा तलाक ले रहा है. इसी बीच, सुनीता का एक हालिया इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी का मुख्य कारण एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता को बताया है.

धर्मेंद्र जैसे दिखते थे गोविंदा

ईट स्लीप रिपीट पर बातचीत के दौरान, सुनीता आहूजा ने बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के प्रति अपने प्यार और अपना सम्मान दिखाया था और उन्होंने कहा थआ कि उन्हें धर्मेंद्र जी के अलावा कोई और पसंद नहीं था. हालांकि अब, उन्हें शाहरुख खान पसंद हैं, क्योंकि वह एक बेहतरीन अभिनेता और सज्जन व्यक्ति हैं. सुनीता ने बताया कि जब वो टीनएज में थी तो वह धर्मेंद्र के अभिनय से बेहद प्रभावित थीं और अक्सर इस दिग्गज अभिनेता की तारीफ़ करती थीं. सुनीता ने यह भी बताया कि उन्होंने गोविंदा से इसलिए शादी की क्योंकि वह धर्मेंद्र जैसे दिखते थे.

धरम जी से मिलते जुलते हैं गोविंदा

मैं सिर्फ धरम जी को ही पसंद करता थी. मैंने गोविंदा से शादी ही इसलिए की क्योंकि वह धरम जी से मिलते जुलते हैं और दोनों ही पंजाबी हैं. इतना ही नहीं सुनीता ने कहा कि मैंने एक बार धरम जी से भी कहा था कि मैंने शादी इसलिए की क्योंकि ये थोड़ा-थोड़ा आपको जैसा दिखता था. साथ ही सुनीता ने यह भी बताया कि गोविंदा ने फिल्म सैंडविच में एक भूमिका निभाई थी, जो धर्मेंद्र से प्रेरित थी.

मुझसे ज्यादा प्यार गोविंदा को कोई नहीं कर सकता

उसी इंटरव्यू में, सुनीता आहूजा ने खुलासा किया कि गोविंदा से उनके जैसा प्यार कोई नहीं कर सकता, न्होंने बताया कि वह अपने पति के बारे में हर बारीकी से जानती हैं. सुनीता ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि कोई कुछ भी कर ले, उनके पति के लिए उनके प्यार को कोई नहीं हरा सकता. वहीं जब सुनीता से पूछा गया कि उन्हें कौन सा दशक सबसे ज़्यादा पसंद है, 90 का दशक या 2000 का दशक. इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें 90 के दशक के गोविंदा ज़्यादा पसंद हैं, और साथ ही, हाथ जोड़कर उनसे विनती करती हैं कि वे पहले जैसे ही रहें

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.