भारत-पाकिस्तान के बीच 'नफरत' को लेकर क्या बोल गए 'गदर' के तारा सिंह?

बॉलीवुड स्टार और पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 के प्रमोशन में बिजी हैं.

Published date india.com Published: July 27, 2023 12:29 PM IST
sunny deol aka tara singh talk about hatred between India and Pakistan on gadar 2 trailer
sunny deol aka tara singh talk about hatred between India and Pakistan

बॉलीवुड स्टार और पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 के प्रमोशन में बिजी हैं. कारगिल दिवस पर ट्रेलर लॉन्च के दौरान वे काफी खुश नज़र आए. इस मौके पर उनके साथ फिल्म निर्माता अनिल शर्मा, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी मौजूद थे. सनी ने भारत और पाकिस्तान के बीच ‘नफरत’ के लिए सियासी खेल को जिम्मेदार ठहराया है. सनी ने कहा, “कुछ ले जाने या लेने-देने की बात नहीं होती है. बात होती है इंसानियत की. झगड़े नहीं होने चाहिए. दोनों तरफ उतना ही प्यार है, ये सियासी खेल होता है जो सब नफ़रत पैदा करता है. और वो ही आप देखेंगे इस फिल्म में भी. जनता नहीं चाहती कि एक दूसरे के साथ हम झगड़ा करें. आख़िर हैं तो सब इस ही मिट्टी से.”

‘गदर 2′ गदर: एक प्रेम कथा’ की अगली कड़ी है, जो 2001 में रिलीज़ हुई थी. यह अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और 1947 में भारत के विभाजन के दौरान सेट की गई भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है.

बूटा सिंह के जीवन पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, अमरीश पुरी और लिलेट दुबे हैं. 2001 में, अमीषा को 500 लड़कियों की ऑडिशन के बाद सकीना की भूमिका मिली थी.

‘गदर 2’ में तारा सिंह को भारत विरोधी “क्रश इंडिया” अभियान के बीच अपने बेटे चरणजीत को वापस लाने के लिए लाहौर, पाकिस्तान लौटते हुए दिखाया जाएगा.

अनिल और ज़ी स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित, ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज़ होगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.