By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sunny Deol And Ameesha Patel Started Gadar 2 Started Shooting For Much Awaited Movie Gadar 2
Gadar 2 Photos: एक बार फिर से पाकिस्तान जाने को तैयार हुए 'तारा सिंह', सकीना के साथ तस्वीरें हुई वायरल
Gadar 2 Photos Viral: सनी देओल और और अभिनेत्री अमीषा पटेल एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाले हैं और दोनों फिर से तारा सिंह और सकीना का किरदार निभाने वाले हैं और दोनों की हाल ही में गदर 2 के सेट से कुछ कमाल की तस्वीरें आई हैं, जिसमें दिख रहा है कि दोनों पूरी तरह से अपनी फिल्म के लिए तैयार हैं.
Gadar 2 Shooting Photos Viral On Social Media: बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी है तो सिनेमा के इतिहार में घर कर चुकी हैं और जब भी इन फिल्मों का नाम आता है तो इसके सीन और इसके गाने से लेकर एक-एक डायलॉग तक लोगों को दिलों में बस जाते हैं. जहां एक तरफ भारतीय सिनेमा में कई सारी ऐतिहासिक फिल्में अब तक आपने देखी हैं. वहीं इस लिस्ट में जिस फिल्म का नाम है वो गदर (Gadar) और इस फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) और अभिनेत्री अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की जोड़ी थी, जिसे दर्शकों को खुब पसंद किया और हाल ही में फैंस को तोहफा मिला था कि और निर्देश की तरफ से बताया गया है कि फिल्म का दूसरा भाग जल्द ही आने वाला है यानि की गदर 2 (Gadar 2) और हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें ये साफ हो गया है कि फिल्म पर्दे पर बहुत जल्द ही आने वाली हैं. दरअसल अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) और अभिनेत्री अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने अपनी आने वाली फिल्म ‘गदर 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है और वहीं से दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों का लुक आपको तारा सिंह और सकीना की याद दिलाएगा.
जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं उसमें सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) दोनों ही अपने पुरानें अंदाज में नजर आ रहे हैं. या यूं कहे हैं कि दोनों तारा सिंह और सकीना के किरदार में फिर से नजर आ रहे हैं. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही फिल्म का पहला मोशन पोस्ट जारी किया गया था और फैंस ने उसपर जमकर प्यार लुटाया था और अब इन तस्वीरों से साफ हो गया है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी होगी और पर्दे पर इसे लाया जाएगा.
साभार- @viralbhayani/instagram
वायरल हो रही तस्वीरें में आप देख सकते हैं कि अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने ऑरेंज रंग का सूट पहना हपआ औऱ वहीं सनी ने लाल रंग का कुर्ते पहना हुआ था और साथ में पग भी पहना हुआ था. बता दें कि फिल्म साल 2001 में पर्दे पर आई थी और इसमे बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी और इसमें सनी देओल (Sunny Deol) का तारा सिंह और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) का सकीना का किरदार आज भी लोगों को दिलों पर राज करता है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें