सनी देओल-बॉबी देओल ने धर्मेंद्र के लिए अलग रखी प्रेयर मीट, हेमा मालिनी ने अपने घर में बेटियों संग किए भजन

Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के ही-मैन कहें या प्यारे पाजी धर्मेंद्र के यूं इस तरह चले जाने से परिवार के सदस्य ही नहीं पूरी इंडस्ट्री गमगीन है. 27 नवंबर को उनके फैमिली मेंबर्स ने चौथे की रस्म का आयोजन किया. जिसमें हेमा मालिनी और उनकी बेटियां नहीं पहुंची.

Published date india.com Updated: November 28, 2025 5:00 PM IST
dharmendra prayer meet
dharmendra prayer meet

Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. 27 को उनके लिए प्रेयर मीट रखी गई. जिसमें की बड़ी हस्तियां अपना दुख व्यक्त करने के लिए पहुंची. लेकिन अभिनेता की दूसरी पत्नी और बेटियां इस मीट में नज़र नहीं आई. इस सभा में जहां सलमान खान. आलिया भट्ट. शाहरुख खान. रणवीर सिंह. दीपिका पादुकोण सहित कई सितारे पहुंचे वहीं हेमा मालिनी और उनकी बेटियां नज़र नहीं आईं. बताया जा रहा है कि हेमा और उनकी बेटियों ने धर्मेंद्र की याद में अपने घर में भजन कीर्तन किए.

इस सभा में सनी और बॉबी अपने पिता के चले जाने पर गम में डूब नज़र आ रहे थे. इस प्रार्थना सभा में तमाम बॉलीवुड दिग्गज नज़र आए. एक बड़े फोटो फ्रेम में धर्मेंद्र की तस्वीर रखी हुई थी, जिसपर फूल मालाएं चढ़ी हुई थीं. जहां दोनों भाई नम आंखों से हाथ जोड़कर आभार जता रहे थे. गायक सोनू निगम ने धर्मेंद्र के आइकॉनिक गाने गाकर सभी को भावुक कर दिया.

हेमा मालिनी के घर भजन संध्या और गीता पाठ
वहीं दूसरी प्रार्थन सभा हेमा मालिनी के बंगले पर हुई. जहां भजन-कीर्तन और भगवद् गीता का पाठ किया गया. इस सभा में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी अपने बेटे यशवर्धन के साथ पहुंचीं थीं. उन्होंने बताया, “हेमा जी ने गीता पाठ और भजन रखे थे. मैं वहां खुद को रोने से रोक नहीं पाई. सुनीता ने धर्मेंद्र को अपना बचपन का क्रश बताया और कहा कि यह अपूरणीय क्षति है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.