Gadar 2 Motion Poster: 20 साल बाद पर्दे पर फिर से 'गदर' मचाने आ रहे हैं सनी दोओल, मचेगा हाहाकार- देखें वीडियो

Gadar 2 Motion Poster Release: सनी देओल और अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' की घोषणा करते हुए मोशन पोस्टर जारी किया है.

Published date india.com Updated: October 15, 2021 1:22 PM IST
Gadar 2 Motion Poster
Gadar 2 Motion Poster

Gadar 2 Motion Poster Release: ‘गदर- एक प्रेम कथा’ (Gadar Ek Prem Katha) बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों से एक हैं और बॉक्स ऑफ़िस पर इसने सफलता के नए आयाम लिखे थे. ये फिल्म करीब 20 साल पहले पर्दे पर आई थी, लेकिन इसका क्रेज आज भी फैंस के बीच में जिंदा है. फिल्म के सीन्स से लेकर डॉयलग्स तक हर किसी के दिलों में जिंदा है. ऐसे में अब इसकी रिलीज़ के 20 साल बाद इसके सीक्वल गदर 2 (Gadar 2) का एलान किया गया है.

सनी देओल (Sunny Deol) ने दशहरे के मौक़े पर सोशल मीडिया के ज़रिए गदर 2 (Gadar 2)  का मोशन पोस्टर शेयर किया है और ये फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. मोशन पोस्टर में फ़िल्म की मुख्य स्टार कास्ट की जानकारी भी साझा की गयी है.गदर 2 का निर्देशन अनिल शर्मा ही करेंगे, सनी देओल (Sunny Deol) के साथ अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और उत्कर्ष शर्मा (Utarkash Sharma) मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं. बता दे कि फिल्म 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


एक बार फिर सनी देओल अपने किरदार ‘तारा सिंह’ में नजर आएंगे और अमीषा ‘सकीना’ के किरदार में दिखाई देंगी. वहीं फिल्म में उत्कर्ष शर्मा तारा और सकीना के बेटे जीत की भूमिका निभाएंगे. इसका निर्माण जी स्टूडियो द्वारा किया जाएगा, इसकी कहानी शक्तिमान द्वारा लिखी जाएगी और संगीत मिथुन द्वारा कंपोज किया जाएगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर 20 साल बाद कहानी को पर्दे पर कैसे निभाया जाता है. गदर- एक प्रेम कथा के कई दृश्य लीजेंड्री साबित हुए, जो आज भी सोशल मीडिया में वायरल होते हैं

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.