Sunny Deol Birthday: एक्टर बनने के लिए विदेश से की पढ़ाई, करियर की पीक पर लिए को-एक्टर्स से पंगे, ऐसा रहा सनी का सफर

Sunny Deol Birthday: फिल्मों में खतरनाक एक्शन के साथ ढाई किलो के हाथ से सबकी छुट्टी करने वाले सनी देओल आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं. आइए आज हम आपको उनसे जुड़ी दिलचस्प किस्से बताते हैं जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं.

Published date india.com Published: October 19, 2024 7:21 AM IST
Sunny Deol Birthday: एक्टर बनने के लिए विदेश से की पढ़ाई, करियर की पीक पर लिए को-एक्टर्स से पंगे, ऐसा रहा सनी का सफर

Sunny Deol Birthday: फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय से गदर मचाने वाले सनी देओल आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं. सनी देओल बॉलीवुड का वह चेहरा हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं. एक्टर ने लंब गैप के बाद पर्दे पर वापसी की और अपनी फिल्म गदर 2 से बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. आज उनका जन्मदिन है तो आज हम आपको उनसे जुड़ी रोचक बातें बताने वाले हैं.

इंग्लैंड में रहकर की थी एक्टिंग की पढ़ाई

90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में सनी देओल का नाम भर काफी होता था. सनी का बचपन से ही फिल्मी पर्दे से जुड़ाव रहा है. उन्होंने अपने पिता के काम को देखकर ही एक्टर बनने का सपना देखा. सनी एक्टिंग को लेकर काफी पैशनेट थे. उन्होंने एक्टर बनने का सपना इतने मन से देखा कि इसके लिए कुछ भी करने को तैयार थे. सनी ने बर्मिंघम में ओल्ड वर्ल्ड थिएटर से एक्टिंग की पढ़ाई पूरी की. भारत लौटने के बाद उन्होंने फिल्म बेताब से बतौर एक्टर डेब्यू किया. अपनी पहली ही फिल्म से वो दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे.

ऑन स्क्रीन-ऑफ स्क्रीन में रहा जबरदस्त एक्शन

सनी देओल को फिल्मों में ज्यादातर एक्शन करते ही देखा गया. उन्हें अपने अभिनय से करियर को रफ्तार मिल रही थी उसी रफ्तार से उनके को-स्टार्स से मतभेद भी बढ़ रहे थे. कई एक्टर्स के साथ उनका ऐसा मनमुटाव हुआ कि उन्होंने साथ काम करने तक से इंकार कर दिया. कहा जाता है कि जब वो अपने करियर के पीक पर थे, तब उन्हें यश चोपड़ा की फिल्म ‘डर’ ऑफर हुई थी. इस फिल्म में वो हीरो थे वहीं शाहरुख खान को विलेन का रोल मिला था. उस किंग खान इंडस्ट्री में आए ज्यादा वक्त नहीं हुआ था. फिल्म की शूटिंग जैसे-जैसे आगे बढ़ रही थी वैसे सनी को ये बात खटकने लगी थी कि हीरो से ज्यादा विलेन का स्क्रीन टाइम है.

जब अनिल कपूर का गला दिया था दबा

हीरो का रोल निभाने के बाद भी फिल्म रिलीज के बाद ज्यादा पापुलैरिटी शाहरुख खान को मिली. कहा जाता है कि वो इस बात से इतना नाराज हो गए कि उन्होंने यश चोपड़ा के साथ दोबारा कभी काम न करने की कसम खा ली. हीरो से ज्यादा विलेन को फेम मिलने पर सनी काफी तमतमा गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स में तो दावा किया जाता है कि इसी बात को लेकर सनी की शाहरुख से भी लड़ाई हुई थी और दोनों ने 16 साल तक एक दूसरे से बात नहीं की थी. यही नहीं 1986 में एक्टर की फिल्म राम अवतार रिलीज हुई थी. फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर भी थे. फिल्म के एक सीन में सनी को अनिल का गला दबाना था. इस सीन को करने में सनी इतने ढल गए थे कि उन्होंने काफी जोर से अनिल का गला दबा दिया था.

सलमान को दी थी करियर एडवाइस

सनी देओल की इन्हीं घटनाओं के बाद से गुस्सैल और एंग्री मैन का टैग मिला. हालांकि ये सिर्फ उनकी पर्सनैलिटी का एक रूप था. इससे इतर वो एक दिलदार आदमी भी माने जाते हैं. जब सलमान खान का करियर खत्म होने के कगार पर पहुंच गया था तब वो सनी ही थे जिनकी मदद और सलाह से सलमान खान ने नई उड़ान भरी. जब भी भाईजान को करियर एडवाइस की जरूरत पड़ती, तो वह सनी से ही लिया करते थे. हां ये बात भी सच है कि सनी के जीवन में भी एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए. इसका खुलासा खुद एक्टर ने एक इंटरव्यू में किया था.Sunny Deol Birthday: फिल्मों में खतरनाक एक्शन के साथ ढाई किलो के हाथ से सबकी छुट्टी करने वाले सनी देओल आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं. आइए आज हम आपको उनसे जुड़ी दिलचस्प किस्से बताते हैं जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.