Sunny Deol eyes filled with tears remembering his father Dharmendra expressing his pain at the teaser launch of Border 2
Border 2 Teaser: देशभक्ति फिल्मों की पहचान बन चुके सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर मंगलवार को मुंबई में लॉन्च किया गया. ये फिल्म मशहूर अभिनेता और सनी के पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी पहली फिल्म है. इस अवसर पर वो अपने पिता को याद कर भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए. अभिनेता ने बताया कि उनके पिता ने कैसे उन्हें हमेशा परिवार और देशभक्ति सिनेमा से जुड़े रहना सिखाया.
‘आवाज कहां तक जानी चाहिए?
इवेंट में टीजर लॉन्च के दौरान सनी देओल ने अपनी फिल्म का एक प्रसिद्ध डायलॉग ‘आवाज कहां तक जानी चाहिए? लाहौर तक’ बोला. इस डायलॉग को बोलते वक्त उनकी आंखों में आंसू आ गए. उन्हें भावुक देख वहां मौजूद लोग एक पल के लिए शांत हो गए.
हर पीढ़ी देश के लिए जिम्मेदार
इवेंट में सनी देओल ने देशभक्ति और युवा पीढ़ी के बारे में अपनी सोच साझा की. उन्होंने कहा, ”देश हमारी मां की तरह है और आज का युवा भी देश को उसी तरह प्यार करता है और उसकी रक्षा करना चाहता है, जैसे पहले की पीढ़ियां करती आई हैं. आज की युवा पीढ़ी में क्षमता है कि वह देश की परंपराओं को आगे बढ़ाए और उसे सुरक्षित रखे. चाहे इसे जेन-जी कहो या कुछ और, यह पीढ़ी भी अपने देश के लिए जिम्मेदार और संवेदनशील है.”
फिल्म की स्टारकास्ट
‘बॉर्डर 2’ फिल्म के टीजर लॉन्च में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और अन्य प्रमुख कलाकार भी मौजूद थे.
इस दौरान अभिनेता अहान शेट्टी ने कहा, ”मैंने फिल्म के दौरान काफी कुछ सीखा है. सनी देओल, वरुण धवन, प्रोड्यूसर और निर्देशकों ने मेरी काफी मदद की है. मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं.”
Add India.com as a Preferred Source
फिल्म बॉर्डर का सीक्वेल
‘बॉर्डर 2’ 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. पहले पार्ट में भी सनी देओल मुख्य किरदार में थे और इस बार भी वह लीड रोल में हैं. इस फिल्म में मोना सिंह, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह भी अहम किरदार में हैं.
फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जिन्होंने इससे पहले ‘केसरी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई थी. ‘बॉर्डर 2’ अगले साल 23 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.