Gadar 2 Trailer Release: रिलीज हुआ 'गदर 2' का ट्रेलर, तारा पाकिस्तान में फिर लगाएगा आग

Gadar 2 Trailer Release: 'गदर 2' का मच अवेटेड ट्रेलर आज आखिरकार रिलीज हो गया है.

Published date india.com Updated: July 27, 2023 7:03 AM IST
Gadar 2 Trailer Release: रिलीज हुआ 'गदर 2' का ट्रेलर, तारा पाकिस्तान में फिर लगाएगा आग

Sunny Deol Gadar 2 Trailer Released: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद आज यानी 26 जुलाई रिलीज हो गया है. गदर 2 का ट्रेलर को बड़े ही ग्रैंड लेवल पर लॉन्च किया गया. सनी देओल की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर फैंस को खूब लुभा रहा है. पहले पार्ट में सनी जहां अपनी पत्नी अमीषा पटेल को बचाने पाकिस्तान जाते हैं. वहीं इस बार वो अपने बेटे चरणजीत यानी जीते (उत्कर्ष शर्मा) को बचाने के लिए एक बार फिर से सरहद पार करेंगे.

तारा सिंह बेटे के लिए जाएंगे पाकिस्तान

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी साल की सबसे मच-अवेटेड फिल्म गदर-2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर को बड़े ही ग्रैंड लेवल पर लॉन्च किया गया. ढोल नगाड़ों के साथ कास्ट का स्वागत किया गया. जहां अमीषा, सनी, उत्कर्ष समेत पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी. सनी देओल की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर फैंस को खूब लुभा रहा है. पहले पार्ट में सनी जहां अपनी पत्नी अमीषा पटेल को बचाने पाकिस्तान जाते हैं. वहीं इस बार वो अपने बेटे चरणजीत यानी जीते (उत्कर्ष शर्मा) को बचाने के लिए सरहद पार करेंगे.

तारा की छोटी सी दुनिया

‘गदर 2’ के जारी किए गए धांसू ट्रेलर की शुरुआत ‘अगला जुम्मा दिल्ली में…..’ जैसे डायलॉग के साथ होती है, जो पाकिस्तानी जोर-जोर से चिल्लाकर बोल रहे हैं. इसके बाद देखने को मिलता है कि तारा सिंह बॉर्डर पर भारत के जवानों के साथ पड़ोसी मुल्क की आर्मी का सफाया कर रहा है. जंग के मैदान से वीडियो का कैमरा एकदम से सकीना और तारा की छोटी सी दुनिया में पहुंच जाता है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं. हालांकि कहानी में मोड़ तब आता है जब एक दिन उनका बेटा पाकिस्तान की सरजमीं पर कैद कर लिया जाता है और फिर क्या था तारा सिंह निकल पड़ता है.

दमदार है ट्रेलर

सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा के अलावा ट्रेलर में सिमरत कौर की झलक भी देखने को मिली है. कुल मिलाकर ट्रेलर से साफ हो गया है कि ‘गदर 2’ दर्शकों को एक्शन का भरपूर डोज देने वाली है. आपको बता दें, ‘गदर 2’ के ट्रेलर को दर्शकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. अनिल शर्मा निर्देशित यह एक्शन से भरपूर फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर के अलावा मनीष वाधवा, लव सिन्हा, गौरव चोपड़ा जैसे कलाकार भी मौजूद हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.