हाथों से हैंडपंप उखाड़ने वाले सनी देओल 'चालबाज' में किस बात से घबरा गए थे? दो घंटे तक...

सनी देओल के जुड़ा मजेदार किस्सा जिसे जानकर आप भी मुस्कुरा देंगे.

Published date india.com Published: December 13, 2024 12:19 PM IST
Sunny Deol who uprooted the hand pump with his hands scared of in sri devi Chaalbaaz
Sunny Deol who uprooted the hand pump with his hands scared of in sri devi Chaalbaaz

सनी देओल को हिंदी इंडस्ट्री में दमदार हीरो माना जाता है. वो जितनी बेहतरीन एक्टिंग करते हैं वहीं डांस करने से दूर भागते हैं. ऐसा ही कुछ उनके साथ फिल्म चालबाज के सेट पर हुआ था जहां वो 2 घंटे तक गायब हो गए थे. कहां गए थे किसी को कुछ पता नहीं था. जानते हैं मजेदार किस्सा. 

हेमा मालिनी स्टारर ‘सीता और गीता’ के बाद श्रीदेवी की डबल रोल वाली फिल्म ‘चालबाज’ रिलीज हुई. जिसमें रजनीकांत और सनी देओल भी नजर आए थे. अब फिल्ममेकर पंकज पाराशर ने इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है. एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग के बारे में उन्होंने कहा कि जब सनी देओल को बताया गया कि उन्हें डांस करना है तो वह दो घंटे के लिए गायब हो गये. इस बीच श्रीदेवी सेट पर इंतजार करती रहीं. सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में पंकज ने सेट पर सनी देओल के डिसिप्लिन की भी तारीफ की और शराब न पीने के लिए भी उनकी तारीफ की. उन्होंने उन अफवाहों का भी खंडन किया कि सनी फिल्म में कम स्क्रीन टाइम मिलने से नाराज थे. उन्होंने कहा, ‘पता नहीं कहां से… हमारे पास गाना शूट करने के लिए केवल तीन दिन थे क्योंकि स्ट्राइक होने का डर था.’

सनी देओल को डांस कराने का प्लान था
पंकज पाराशर ने आगे कहा कि श्रीदेवी ने उन्हें एक अलग सीन बनाने की चुनौती दी थी. जिसके लिए उन्होंने एक स्टोरीबोर्ड तैयार किया, जिससे श्रीदेवी तो प्रभावित हुईं लेकिन कोरियोग्राफर सरोज खान मुश्किल में पड़ गईं. ‘सरोज जी ने मुझे फोन किया और कहा, मैडम खुश हैं, लेकिन अब मुझे कुछ अलग करना होगा. मैंने उससे कहा कि हम सनी को डांस कराएंगे.

रेखा को डांस मास्टर ने फेंककर मारा पान का डिब्बा, बेंत को तेल में डुबाकर पीटती थीं अम्मा…मजूबरी में… 8

2 घंटे तक गायब रहे सनी देओल!
फिल्म निर्माता ने आगे कहा, ‘हमने शूटिंग शुरू कर दी थी. हम सब सेट पर बात कर रहे थे. फिर बारी थी सनी के डांस करने की. उसने स्टाफ़ की ओर देखा और कहा कि मैं बाथरूम से होकर आ रहा हूं. 2 घंटे बीत गए. वो नहीं आए. पकंज समझ गए थे कि सनी डांस करने से घबरा गए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बुखार होने पर भी श्रीदेवी ने गाना शूट किया था
वहीं दूसरी ओर श्रीदेवी भी इंतजार कर रही थीं. पंकज ने बताया, ‘श्रीदेवी खड़ी होकर पूछ रही थीं कि हीरो कहां है? हालांकि बाद में वह आए और डांस किया. मुझे आज तक नहीं पता कि वह कहां गया था. दो घंटे तक उसका कुछ पता नहीं चला. लेकिन फिर उसने जो डांस किया उसे देखकर पूरी यूनिट ने तालियां बजाईं. फिल्म निर्माता ने बताया था कि गाने का एक हिस्सा श्रीदेवी ने 101 डिग्री बुखार में शूट किया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.