By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sunny Deols Gadar 2 Beats Omg 2 Despite The Weekend The Films Collection Dropped On The Second Day
OMG 2 BO Collection : सनी देओल की Gadar 2 के आगे फीका पड़ा OMG 2 का क्रेज? वीकेंड के वाबजूद दूसरे दिन हुआ सिर्फ इतना कलेक्शन
Akshay Kumar Film OMG 2: पंकज त्रिपाठी का किरदार अपने बेटे के लिए न्याय पाने के लिए शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ता नजर आ रहा है.
मूवी लवर्स के लिए ये वीक काफी ज्यादा एक्ससाइटिंग रहा है. थिएटर्स में दो बड़ी फिल्मों का मोस्ट अवेटेड सीक्वल रिलीज हुआ है. फैंस को दोनों फिल्मों का लंबे समय से इंतजार था वहीं सनी देओल की ‘गदर 2’ ने अपनी ओरिजनल फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ की रिलीज के 22 साल बाद थिएटर में दस्तक दी है. वहीं साल 2012 की अक्षय कुमार स्टार हिट फिल्म ‘ओह माय गॉड’ या ‘ओएमजी’ की सीक्वल ‘ओएमजी 2’ भी सिनेमाघरों में उतरी. फिल्म की कमाई को देखे तो दोनों फिल्मों में जबरदस्त क्लैश देखने को मिला है अक्षय कुमार स्टारर ‘ओएमजी 2’ ने भी ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन पर ध्यान दे तो फिल्म ने कलेक्शन की पूरे डिटेल्स जानते हैं साथ ही अब अनुमान लगाया जा रहा हैं कि ‘ओएमजी 2’ शनिवार को तगड़ा जंप लेते हुए अच्छा कलेक्शन कर सकती है.
‘ओएमजी 2’की दूसरे दिन की कमाई
अक्षय की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग धीमी रही थी लेकिन इसने नेशनल चेन्स में सॉलिड 73 हजार टिकट्स का आंकडा हासिल किया. इसके साथ ही ‘ओएमजी 2’ को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिला है वहीं ऑडियंस ने भी फिल्म की काफी तारीफ की है.फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया और इसकी कमाई 10. 26 करोड़ रही. वहीं अब इस फिल्म की दूसरे दिन की कमाई के अनुमानित आंकड़े भी आ गए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार स्टारर फिल्म अपनी रिलीज के दूसरे दिन कमाई में उछाल लेते हुए 14.5 करोड़ रुपयों का कलेक्शन की है.
फिल्म की कहानी
अक्षय कुमार की इस फिल्म में उनके अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं फिल्म की कहानी पर नजर डालें तो पंकज त्रिपाठी का किरदार अपने बेटे के लिए न्याय पाने के लिए शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ता नजर आ रहा है. वह कांति शरण मुद्गल की भूमिका निभाते हैं, जो भगवान शिव की पूजा में लीन रहता है. फिल्म में अक्षय कुमार को भगवान शिव के दूत के तौर पर देखा जा सकता है. फिल्म में यामी गौतम एक वकील की भूमिका निभा रही हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें