By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sunny Deols Son Karan Deol Got Film Velle Of Ajay Devgan He Will Be Seen With Uncle Abhay Deol
Sunny Deol के बेटे करण देओल के हाथ लगी अजय देवगन की ये फिल्म, चाचा के साथ आएंगे नज़र, बोले- सपना लग रहा है
करण को लगता है कि यह सपना सच होने का मौका है जिसे वह जीवन भर संजो कर रखेंगे.
नई दिल्ली: सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) इन दिनों काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें अजय देवगन द्वारा निर्मित और देवेन मुंजाल द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘वेले’ में अपने चाचा अभय देओल के साथ काम करने का सुनहरा मौका मिला है. करण को लगता है कि यह सपना सच होने का मौका है जिसे वह जीवन भर संजो कर रखेंगे. वह अपने चाचा अभय के साथ काम करने के लिए उत्सुक है, जिसे वह प्यार से ‘डिंपी चाचा’ कहते हैं.
उन्होंने कहा, “मैं ‘डिंपी चाचा’ (चाचा) को हमेशा मेरी पीठ थपथपाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. वह हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहे हैं और उनके साथ काम करना कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा.”
यह फिल्म तेलुगु क्राइम कॉमेडी ‘ब्रोचेवरेवरुरा’ की रीमेक है. काफी समय से पर्दे से दूर रहे अभय देओल करण देओल के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. ‘पल पल दिल के पास’ में काम करने वाले अभिनेता ने आगे कहा कि वह अपनी अगली परियोजना के लिए बेहद रोमांचित हैं.
इनपुट- आईएएनएस
Also Read:
-
सनी देओल नहीं है असली नाम! ढाई किलो का हाथ ही नहीं, ये आदतें भी हैं खास, 'तारा सिंह' के बारे में 10 बातें
-
सनी देओल नहीं है असली नाम! ढाई किलो का हाथ ही नहीं, ये आदतें भी हैं खास, 'तारा सिंह' के बारे में 10 बातें
-
Sunny Deol की 8 फिल्मों के ऐलान के बाद अब बॉबी देओल का धमाका, ‘बंदर’ बनकर बॉक्स ऑफिस हिलाने को तैयार!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें