वन नाईट स्टैंड रिव्यु: उम्मीद से बढ़कर है सनी लियॉन और तनुज विर्वानी की ये इरोटिक थ्रिलर फिल्म

इस फिल्म में सनी ने अंग प्रदर्शन नहीं बल्कि अच्छी एक्टिंग की है

Published date india.com Updated: May 6, 2016 3:19 PM IST
Sunny Leone and Tanuj Virwani's erotic thriller 'One Night Stand' is unexpectedly a good movie | वन नाईट स्टैंड रिव्यु: उम्मीद से बढ़कर है सनी लियॉन और तनुज विर्वानी की ये इरोटिक थ्रिलर फिल्म

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियॉन की जब भी कोई फिल्म रिलीज़ होती है तो लोगों को उससे कोई ख़ास उम्मीद नहीं रहती और अगर उम्मीद होती भी है तो सिर्फ सेक्स सीन्स की। और ऐसा ही ख़याल लोगों को उनकी फिल्म ‘वन नाईट स्टैंड’ के लिए भी होगा। फिल्म के टाइटल से ही लगता है की फिल्म सेक्स सीन्स से भरी पड़ी होगी और इसमें कोई ख़ास कहानी नहीं होगी लेकिन सनी के फैन्स के लिए एक गुड न्यूज़ है। ये फिल्म उम्मीद से ज्यादा अच्छी है।

फिल्म शुरू होती है उर्विल (तनुज विर्वानी) से जो फ़्लैश बबैक में उस दिन के बारे में सोचते हैं जिसने उनकी ज़िन्दगी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया। फ़्लैश बैक की कहानी कुछ इस तरह है। उर्विल एक जानेमाने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के ऑपरेशन हेड हैं और उनकी कंपनी थाईलैंड में एक फैशन शो आयोजित करती है। इस शो में उर्विल की नज़र एक लड़की पर जाती है जो तसवीरें खींच रही होती है। उर्विल उस लड़की के पास जाने की कोशिश करता है लेकिन वो गायब हो जाती है। दुसरे दिन उर्विल के दोस्त उससे शर्त लगते हैं की वो एक अनजान लड़की को पटाकर दिखाए और वो लोग जिस लड़की की तरफ इशारा करते हैं वो कोई और नहीं बल्कि वही रात वाली लड़की सेलिना (सनी लियॉन) है जिसे उर्विल देख रहा था। शर्त पूरी करने के लिए उर्विल सेलिना से दोस्ती करता है लेकिन सेलिना समझ जाती है की उर्विल ने अपने दोस्तों से शर्त लगाईं हुई है। दोनों लम्बे समय तक बात करते रहते हैं अच्छा टाइम स्पेंड करते हैं और ड्रिंक्स भी करते है जिसके बाद दोनों के बीच वो सब हो जाता है जो नहीं होना चाहिए था। अगले दिन सेलिना बिना बताये वहां से चली जाती है और उर्विल भी अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़ जाता है। वो पुणे अपने घर अपनी पत्नी सिमरन (नायरा बनर्जी) के पास आ जाता है। जी हाँ उर्विल पिछले 5 साल से शादी शुदा है। उर्विल अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है लेकिन सेलिना के साथ गुजारी वो रात उसे बार बार याद आती है और वो उसे इन्टरनेट पर तलाशने की बहुत कोशिश करता है लेकिन नहीं ढूंड पाता। अचानक सेलिना उसे पुणे के एक मॉल में दिख जाती है और एक बार फिर उसकी थाईलैंड की यादें ताज़ा हो जाती है। उर्विल किसी भी तरह बस सेलिना को वापस पाना चाहता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक इवेंट में उसे सेलिना मिल जाती है और उसकी पूरी असलियत उसके सामने आ जाती है। सेलिना की सच्ची और सेलिना का राज़। सेलिना का तो असली नाम भी कुछ और ही है।

सेलिना ने आखिर क्यों अपने बारे में झूट बोला? सेलिना अचानक क्यों गायब हो गयी? सेलिना की सच्चाई क्या है? क्या सेलिना भी उर्विल से प्यार करती है? क्या उर्विल सेलिना के लिए अपनी पत्नी को छोड़ देगा? ऐसे कई सवाल है जो इंटरवल के बाद आपके मन में घूमते रहते हैं और ये सारे सवाल आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेंगे। शार्को के साथ तैरना चाहती हैं सनी लियोन

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

फिल्म का फर्स्ट हाफ बहुत अच्छा है। अच्छी कहानी, अच्छे लोकेशन, अच्छे गाने, अच्छे सीन्स लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म थोड़ी बोर और स्लो हो जाती है। जिस तरह से उर्विल, सेलिना का पीछा करता है उसमें थोडा और थ्रिल डालना चाहिए था। अगर ऐसा किया जाता तो फिल्म बहुत अच्छी बनती।

इस फिल्म में सनी ने अंग प्रदर्शन नहीं बल्कि अच्छी एक्टिंग की है। जी हाँ फिल्म की डायरेक्टर जैस्मिन दिसौज़ा ने बाकी फिल्ममेकर्स की तरह फिल्म में सिर्फ सनी के बॉडी का इस्तेमाल नहीं किया है बल्कि उनके टैलेंट को भी दिखाया है। जैस्मिन का डायरेक्शन कमाल का है। तनुज विर्वानी ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है। उनकी पिछली दो फिल्में ‘लव यू सोनियी’ और ‘पुरानी जीन्स’ में उन्हें किसी ने नोटिस नहीं किया था लेकिन इस फिल्म के बाद उन्हें अच्छी पहचान मिल सकती है। नायरा बनर्जी ने भी अच्छा काम किया है।  (सनी लियॉन की फिल्म ‘वन नाईट स्टैंड’ का हॉट ट्रेलर हुआ रिलीज़)

फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है। कहानी में नयापन है। इस तरह की फिल्में बॉलीवुड में बहुत की कम बनी है। वैसे ये फिल्म मनीषा कोइराला और करन नाथ की फिल्म ‘तुम’ की कहानी से बहुत मिलती जुलती है। वो फिल्म करीब 12 साल पहले आई थी और बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पायी थी लेकिन ये फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है क्योंकि आज के दौर में इस तरह के रिलेशनशिप काफी आम हैं।

फिल्म का म्यूजिक पहले से ही हिट हो चूका है। फिल्म का हर गाना खूबसूरत है।

कूल मिलाकर ये एक अच्छी फिल्म है। कुछ नया और कुछ हटके है। फिल्म को सनी लियॉन की अच्छी एक्टिंग के लिए ज़रूर देखें।

रेटिंग: * * *

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.