बेटी को लेकर इमोशनल हुईं सनी लियोनी, ट्विटर पर शेयर की खास तस्वीर

सनी ने कहा कि बच्चों को ऐसा माहौल मुहैया कराना चाहिए कि वे “ नुकसान पहुंचाने ’’ वालों से खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें.

Published date india.com Published: April 14, 2018 7:46 PM IST
Sunny Leone
Sunny Leone

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने शनिवार को अपने बच्चों को दुनिया भर की “ बुराई ” से बचाने का प्रण लिया. सनी ने कहा कि बच्चों को ऐसा माहौल मुहैया कराना चाहिए कि वे “ नुकसान पहुंचाने ’’ वालों से खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें. 36 वर्षीय एक्ट्रेस की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब पूरे देश में कठुआ बलात्कार और उन्नाव बलात्कार मामलों को लेकर जनता में रोष है.

सनी ने ट्विटर पर इन दोनों घटनाओं की निंदा की और कहा कि बच्चों को “ हर कीमत ” पर सुरक्षित रखा जाना चाहिए. उन्होंने अपनी बेटी के लिए कहा, “ मैं अपनी आत्मा , शरीर और दिल की गहराईयों से वादा करती हूं कि मैं तुम्हें हर बुरी चीज से और दुनिया के हर बुरे व्यक्ति से बचाउंगी. भले ही तुम्हारी सुरक्षा के लिए मुझे अपनी जान ही क्यों न देनी पड़े.’’

“बच्चों को बुराई से, नुकसान पहुंचाने वालों से खुद को सुरक्षित महसूस करना चाहिए. चलिए हम सब अपने बच्चों को अपने थोड़े और करीब लाएं. किसी भी कीमत पर उनका बचाव करें. ” अभिनेत्री ने अपनी गोद ली हुई बेटी निशा के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की हैं.

-इनपुट भाषा

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.