शार्को के साथ तैरना चाहती हैं सनी लियोन

अभिनेत्री सनी लियोन की आशाओं की सूची थोड़ी अजीब और आश्चर्यजनक है

Published date india.com Published: May 3, 2016 10:58 AM IST
Sunny Leone wants to swim with Sharks | शार्को के साथ तैरना चाहती हैं सनी लियोन

अभिनेत्री सनी लियोन की आशाओं की सूची थोड़ी अजीब और आश्चर्यजनक है। जहां, कई लोगों का सपना बंजी जंपिंग और स्काई डाइविंग करने का होता है, वहीं सनी की आशा जीवन में एक बार शार्को के साथ तैराकी करने की है।

टेलीविजन शो ‘यार मेरा सुपरस्टार’ में सनी ने कहा, “मैं शार्को के साथ तैराकी करना चाहूंगी। यह मेरी आशा सूची में है। यह सब कुछ एक पिंजरे में होना चाहिए, ताकि वे मुझे खा न जाएं।”इस आशा के अलावा सनी कुछ समय आश्रम में भी बिताना चाहती हैं, क्योंकि उन्हें शांत माहौल काफी अच्छा लगता है।

सनी ने कहा, “मैं उन आश्रमों में से एक में जाना पसंद करूंगी, जहां आपको एक या दो सप्ताह के लिए कुछ भी बोलने की जरूरत न हो। मुझे शांति काफी अच्छी लगती है। अगर मुझे ऐसी किसी जगह पर जाने का अवसर मिले, तो इससे मुझे स्वयं को जानने में मदद मिलेगी।”अभिनेत्री का कहना है कि उनके पति डेनियल वैबर के पास एक पालतू सांप है और अब उन्हें भी इसकी आदत पड़ चुकी है।

इस शो में सनी अपनी आगामी फिल्म ‘वन नाइट स्टैंड’ का प्रचार करने आई थीं, जो इस शुक्रवार को रिलीज होगी। इस शो का प्रसारण मंगलवार को होगा।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.