
Pooja Batra
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी ... और पढ़ें
Mirzapur: The Film: लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ ने सारे पार्ट्स ही बेहद शानदार रहे. अब इसके अपकमिंग सीरीज़ के रिलीज़ को लेकर फैंस की बेसब्री बढ़ती ही जा रही है. अब इससे जुड़ा एक खास अपडेट सामने आया है. खास बात है कि इसके अहम पार्ट की शूटिंग राजस्थान में हो रही है. इसी बीच इसमें मुख्य भूमिका रहे अली फजल ने एक इमोशनल पोस्ट किया है.
क्या है इस वीडियो में?
इसकी शूटिंग राजस्थान में चल रही है. अभिनेता अली फजल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपने किरदार गुड्डू भैया के किरदार में चलते नजर आ रहे हैं. पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “‘मिर्जापुर: द फिल्म’ की शूटिंग इस समय जारी है और राजस्थान का शेड्यूल चल रहा है. खास तौर पर जैसलमेर और जोधपुर के लोगों का दिल से धन्यवाद. आपने हमें बहुत प्यार और अपनापन दिया. साथ ही परिवार जैसा समझा.”
उन्होंने आगे लिखा, “उन सभी होटलों का भी धन्यवाद जिन्होंने हमें घर जैसा महसूस कराया जब हम अपने घर से दूर मेहनत कर रहे थे. खम्मा घणी.”
पोस्ट देखकर फैंस के मन में उत्साह की लहर दौड़ गई. वे अब इस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
मिर्जापुर की स्टारकास्ट
बता दें कि इस सीरीज के पहले सीजन ने फैंस को दीवाना बना दिया था. कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल) और मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु) जैसे किरदारों ने फैंस के दिलों में खास पहचान बनाई थी, जो आज भी उस तरह बरकरार है.
बताया जा रहा है कि ‘मिर्जापुर’ फिल्म में दमदार एक्शन और गद्दी के लिए लड़ते बाहुबलियों का संसार दिखाया जाएगा. यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी. इसमें कालीन भैया के रूप में पंकज त्रिपाठी, गुड्डू के रूप में अली फजल और मुन्ना के रूप में दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार दिखाई देंगे.
हैशटैग ट्रेंड
इस वेब सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही एक्साइटेड हैं. अली की इस पोस्ट के बाद #MirzapurTheFilm और #GudduPandit जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे. लोग गेस कर रहे हैं कि इस बार कहानी क्या मोड़ लेने वाली है.
अमेजन प्राइम वीडियो
वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन 16 नवंबर, 2018 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. सीरीज की दीवानियत को देखते हुए मेकर्स ने इसका दूसरा सीजन 23 अक्टूबर, 2020 को स्ट्रीम किया था और 5 जुलाई, 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर इसका तीसरा पार्ट रिलीज किया गया था.
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.