By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Surekha Sikri Death Anniversary Actress Reached Nsd By Coincidence Naseeruddin Shah Used To Be Brother In Law
Surekha Sikri : इत्तेफाक से एनएसडी पहुंची थीं सुरेखा सीकरी, जानिए नसीरुद्दीन शाह को क्यों कहती थीं 'जीजा'
Surekha Sikri Death Anniversary: सुरेखा सीकरी बचपन से ही पढाई में भी अच्छी थीं और उनका सपना पत्रकार बनने का था.
Surekha Sikri : टीवी इंडस्ट्री की सुरेखा सीकरी ने अपने टैलेंट और मेहनत के बल पर घर-घर में पहचान बनाई थी. यंग एज में भी उन्होंने कभी ग्लैमर पर गौर नहीं किया बल्कि उनका फोकस अपने कम पर होता था, जिसके फैंस दीवाने थे. एक्ट्रेस ने सिर्फ टीवी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का परचम लहराया है. उनकी दमदार आवाज आज भी याद आती है. टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ के कैरेक्टर ‘दादी सा’ के नाम से घर-घर में वो मशहूर हो गई. सुरेखा सीकरी ने 16 जुलाई 2021 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. आज यानी रविवार को इंडस्ट्री उनकी दूसरी पुण्यतिथि मना रही है. आइए जानते हैं ‘दादी सा’ की जिंदगी की कुछ ऐसी बातें जो अब तक आपने नहीं सुनी होगी.
टाइमपास के लिए भरा था एनएसडी का फॉर्म
सुरेखा सीकरी ने भले ही इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का परचम लहराया है लेकिन बचपन से ही पढाई में भी अच्छी थीं और उनका सपना पत्रकार बनने का था. एक्टिंग के बारे में तो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था लेकिन किस्मत उन्हें वहां ले आई जहां के बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था. दरअसल, सुरेखा की बहन ने अपने लिए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का फॉर्म मंगाया था, उन्होंने कभी अप्लाई नहीं किया. बहन के उसी फॉर्म को सुरेखा ने सिर्फ टाइम पास करने के लिए भर दिया और ऑडिशन देने पहुंच गईं. उनका सेलेक्शन भी हो गया और एक्टिंग की दुनिया में उनकी एंट्री हो गई.
इन फिल्मों से जीते नेशनल अवार्ड्स
एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल्स के अलावा बॉलीवुड में भी शानदार अदाकारी पेश की और उन्हें तमाम शोहरत हासिल हुई. सुरेखा सिरकी को इंडस्ट्री से बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए तीन नेशनल अवार्ड्स से भी सम्मानित किया गया था. फिल्म देव डी, किस्सा कुर्सी का, तमस, लिटिल बुद्धा, मम्मो, सलीम लंगड़े, सरदारी बेगम, सरफरोश, शीर कोरमा और बधाई हो आदि फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा कई टीवी सीरियल में भी उनकी दमदार अदाकारी दिखी.
एक्ट्रेस का नसीरुद्दीन शाह से रहा खास रिश्ता
एक्ट्रेस के पर्सनल लाइफ के बारे में जानेंगे तो आपको हैरानी होगी कि सुरेखा सीकरी का एक्टर नसीरुद्दीन शाह के साथ घरेलु रिश्ता रहा है. दरअसल नसीरुद्दीन शाह असल जिंदगी में सुरेखा के जीजा लगते हैं. नसीरुद्दीन शाह की पहली पत्नी सुरेखा की सौतेली बहन मनारा सीकरी थी, मनारा को प्रवीण मुराद के नाम से भी जाना जाता है.
Also Read:
-
'जिंदा हूं मैं, बहन-जीजा रख रहे हैं ख्याल', राहुल रॉय ने मजाक उड़ाने वालों के दिया मुंह तोड़ जवाब- बेसहारा नहीं हूं
-
'जिंदा हूं मैं, बहन-जीजा रख रहे हैं ख्याल', राहुल रॉय ने मजाक उड़ाने वालों के दिया मुंह तोड़ जवाब- बेसहारा नहीं हूं
-
कौवा यूं ही नहीं माना जाता दुनिया का सबसे बुद्धिमान पक्षी! रिसर्च में भी हुआ साबित- जानें क्या आया सामने
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें