
बॉलीवुड भी बड़ी कमाल की जगह हैं। यहाँ आपको हर प्रकार के लोग मिलेंगे। कुछ मतलबी तो कुछ दिलदार। कुछ छुपे रुस्तम तो कुछ बिंदास। ऐसी ही कुछ पर्सनालिटी है आलिया भट्ट और सुशांत सिंह राजपूत की। आपको बतादें आलिया भट्ट और सुशांत सिंह राजपूत एक साथ फिल्म ‘राबता’ करने वाले थे लेकिन अब आलिया ने फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया है।
ख़बरों के मुताबिक आलिया भट्ट को होमी अदजानिया की फिल्म ‘राबता’ एक छोटा मोटा प्रोजेक्ट लगी। आलिया को जब करन जोहर की बड़ी बजट फिल्म ‘शुद्धि’ का ऑफर मिला, जिसमे उनके अपोजिट वरुण धवन को कास्ट किया गया है, तो आलिया ने ‘राबता’ को टाटा बाय बाय कर दिया। आलिया की इस हरकत से सुशांत सिंह राजपूत जो फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम कर रहे हैं, वो काफी भड़के हुए हैं।
सुशांत ने ट्विटर के ज़रिये आलिया पर निशाना साधते हुए कहा की कैसे कुछ लोग फिल्म को बीच में ही छोड़ कर निकल लेते हैं।
It’s funny how people try to sabotage other’s project 4seemingly personal gains.These frivolous stories u do make 4a better script than urs.
— Sushant S Rajput (@itsSSR) June 2, 2015
ख़बरों के मुताबिक ‘राबता’ के फिल्ममेकर मई में ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले थे लेकिन अब जबकि आलिया ने बीच में ही फिल्म को छोड़ दिया है तो फिल्म रुक गयी है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.