सुशांत सिंह राजपूत का दो लोगों ने किया था मर्डर? बहन श्वेता सिंह ने किए कई खुलासे, रिया चक्रवर्ती को भी घसीटा

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत की पहली अभी तक उलझी हुई है. हाल ही में एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अब इस बारे में कुछ गहरे राज खोले हैं, और दावा किया है कि उनके भाई का मर्डर किया गया था.

Published date india.com Updated: October 31, 2025 1:29 PM IST
sushant singh rajput murdered by two people Sister Shweta Singh shocking revelations even implicating Rhea Chakraborty
sushant singh rajput murdered by two people Sister Shweta Singh shocking revelations even implicating Rhea Chakraborty

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत का कम उम्र में अचानक यूं सबको छोड़कर चले जाना हर किसी के लिए किसी सदमे से कम नहीं था. लेकिन उनकी मौत हुई कैसे इसका रहस्य आज भी बरकरार है. सुशांत की बहनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि उनके भाई ने आत्महत्या की है. उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हमेशा यही कहा कि उनका भाई सुसाइड नहीं कर सकता है उसका मर्डर किया गया है. हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने दावा कि सुशांत का कत्ल दो लोगों ने किया है.

श्वेता सिंह कीर्ति ने बताया कि ये आत्महत्या कैसे हो सकती है. बेड और पंखे के बीच इतनी दूरी थी ही नहीं कि लटक कर सुसाइड की जा सके. और अगर सुसाइड करनी है तो उसके लिए कोई स्टूल का इस्तेमाल करेगा. जबकि वहां कोई स्टूल था ही नहीं. सुशांत के गले पर भी किसी कपड़े का नहीं बल्कि एक चैन जैसे की पतली लकीर का निशान था.

श्वेता ने बताया कि सुशांत की मौत के बाद उन्होंने दो मनोवैज्ञानिक से बात की जो जिसमें एक मुंबई और एक यूएस का था. दोनों के एक दूसरे के बारे में नहीं पता था. लेकिन दोनों ने एक ही बात बताई कि मेरे भाई को दो लोगों ने मारा है.

श्वेता ने कहा कि मेरा भाई फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से आगे बढ़ रहा था लेकिन फिर किसी को उसकी जिंदगी में लाया गया ताकि उसे तोड़ा जा सके. और उनके पास एक कॉल भी आया था जिसमें कहा गया था कि वो मार्च के बाद जी नहीं पाएंगे क्योंकि उन पर काला जादू चल रहा है.

इतना ही नहीं श्वेता ने बताया कि जब उन्होंने गौर किया तो रिया चक्रवर्ती की एक कविता पर उनका ध्यान गया जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. उनकी इस क्रिप्टिक कविता को भाई ने भी लाइक किया था. इसमें लिखा था. आप बहुत ऊंचा उड़ रहे हो और आपके पंखों को काटना जरूरी है. मुझे इसे पढ़कर बहुत अजीब लगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई की क्लोज़र रिपोर्ट में रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट दे दी गई. इस रिपोर्ट में उन्होंने लिखा कि रिया कि खिलाफ उन्हें, सुशांत को धमकाने, उकसाने या मारने जैसे कोई सबूत नहीं मिले हैं.

सुशांत सिंह की मौत को 5 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है. 14 जून 2020 को उनके निधन की खबर की पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था. फैंस उन्हें आज भी याद करते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.