Sushmita Sen भी बनना चाहती हैं दुल्हनिया, कहा 'मिलना चाहिए ना कोई शादी करने लायक'

Sushmita Sen On Her Wedding Plans: सुष्मिता सेन 49 की उम्र में भी कुंवारी हैं और अभी तक शादी नहीं की है, ऐसे में हाल ही में उन्होंने शादी को लेकर खुलकर बात की है

Published date india.com Updated: February 25, 2025 12:08 PM IST
Sushmita Sen भी बनना चाहती हैं दुल्हनिया, कहा 'मिलना चाहिए ना कोई शादी करने लायक'

Sushmita Sen On Her Wedding Plans: सुष्मिता सेन 90 के दशक की सबसे खूबसूरत और 1994 में मिस यूनिवर्स की विजेता भी रही थी. इसके बाद उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया और साथ ही वो शाहरुख खान और सलमान के साथ भी पर्दे पर जबरदस्त काम किया है. सुष्मिता सेन ने अपने करियर में कई सारे उतार चढ़ाव किए हैं और उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में भी कई सारे किस्से देखे हैं. सुष्मिता को अब तक कई बार प्यार हउई है लेकिन वो 50 साल की होने वाली हैं और सिंगर मदर के तौर पर दो बेटियों की देखभाल कर रही हैं. ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपनी शादी पर खुलकर बात की है.

फैन ने पूछा शादी कब होगी ?

अपने ईमानदार और अनफ़िल्टर्ड के तौर पर सुष्मिता अपनी पहचान रखती हैं और हाल ही में एक लाइव इंस्टाग्राम सेशन के दौरान एक फैन ने उन्हें उनकी शादी पर सवाल पूछा तो एक्ट्रेस ने इसका बेहद कमाल के तरीके से जवाब दिया है. दरअसल सुष्मिता ने जयपुर में एक शादी में शामिल होने का जिक्र किया, तो एक फॉलोअर ने उनकी शादी से जुड़ा सवा पूछ लिया. आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने इसे लेकर क्या कुछ कहा है.

मिलना चाहिए ना कोई शादी करने लायक

सुष्मिता सेन ने अपनी शादी पर बात करते हुए कहा कि ‘मैं भी शादी करना चाहती हूं. मिलना चाहिए ना कोई शादी करने लायक. ऐसी थोड़ी होती है शादी. कहते हैं ना, बहुत रोमांटिक तरीके से तो दिल का रिश्ता होता है. दिल तक बात तो पहुंचनी चाहिए ना, शादी भी कर लेंगे.’

रोहमन और फिर ललित मोदी संग टूटा रिश्ता

सुष्मिता सेन ने इसके पहले मॉडल और एक्टर को रोहमन को कुछ सालों तक डेट किया था औऱ वो लिव इन में भी रहते थे. 2021 में दोनों का ब्रेकअप हो गया, लेकिन इसके बाद भी वो कई इवेंट में वो साथ में नजर आते थे. वहीं इसके बाद हल्ला तब मचा जब उनका नाम ललित मोदी के साथ जुड़ा, पर बाद में इसे सिर्फ एक फेज बताया गया. हालांकि रोहमन के साथ वो आज भी करीबी हैं और आए दिन नजर आती हैं.

रोहमन ने कहा था हम दाल-चावल हैं

वहीं सुष्मिता के एक्स रोहमान ने ज़ूम के साथ दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ‘हम दाल-चावल हैं, एक आराम है. हम एक-दूसरे को पूरी तरह से समझते हैं और हमें इसकी परवाह नहीं है कि लोग क्या सोचते हैं या क्या बात करते हैं. मैं उसमें नहीं पड़ता. मैं लोगों को अपने रिश्ते के बारे में नहीं समझा सकता, लेकिन हम दोनों एक-दूसरे को समझते हैं और मेरे लिए यही काफी है’ .

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.