
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
New Delhi: सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘ताली’ का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में इसका ट्रेलर सामने आया है और फैंस इसे खुब पसंद कर रहे हैं और अब जल्द ही एक्ट्रेस की ताली ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. इस सीरीज में सुष्मिता ने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया है और ये कहानी असल जिंदगी से जुड़ी हुई है. ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता श्री गौरी सावंत (Shri Gauri Sawant) की वास्तविक कहानी है जो पर्दे पर आएगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर कौन है गौरी सावंत जिन्हें आज पूरी दुनिया करती है सलाम.
सुष्मिता सेन की आने वाली वेब सीरीज ताली ट्रांसजेंडर श्री गौरी सावंत का जन्म महाराष्ट्र के एक मराठी परिवार में हुआ था. गौरीका असली नाम गणेश नंदन था. गौरी सावंत जब सात साल की थीं, तभी उनकी मां की मौत हो गई और उन्हें दादी ने पाल-पोसकर बड़ा किया. गौरी सावंत के पिता एक पुलिस अफसर थे. गौरी सावंत को अपनी सेक्शुएलिटी के बारे में पता था, लेकिन वह चाहकर भी पिता को बताने की हिम्मत नहीं कर पाईं। स्कूल में भी सारे बच्चे गौरी सावंत का मजाक उड़ाते थे और बहुत ही भद्दे कमेंट करते थे. गौरी सावंत धीरे-धीरे लड़कों की तरफ आकर्षित हो रही थीं, उन्हें तब यह पता नहीं था कि गे होने का क्या मतलब. लेकिन गौरी सावंत गुपचुप अपनी दादी की साड़ियां पहनकर सजतीं-संवरतीं.
स्कूल में तो गौरी सावंत ने जैसे-तैसे स्थिति संभाल ली, लेकिन जब कॉलेज जाने की बारी आई तो मुश्किलें खड़ी हो गईं. गौरी सावंत के परिवार ने कभी भी उनकी सेक्शुएलिटी को स्वीकार नहीं किया.गौरी सावंत भी अपने परिवार और पिता की शर्मिंदगी का कारण नहीं बनना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने घर छोड़ दिया. तब गौरी सावंत की उम्र 14 या 15 साल थी. गौरी सावंत यानी गणेश नंदन ने बाद में वेजिनोप्लास्टी करवा ली और हमेशा के लिए गौरी सावंत बन गईं. गौरी के पिता ने उन्हें घर से निकाल दिया था और उनका अंतिम संस्कार तक कर दिया था.
शुरुआत में गौरी NGO हमसफर ट्रस्ट के साथ जुड़ी. इसके बाद उन्होंने अपना खुद का NGO खोला जिसका नाम ‘सखी चार चौगी’ है. यह एनजीओ ट्रांसडेंडर समुदाय के लोगों की नौकरी ढूंढ़ने में मदद करता है. गौरी सावंत ने ही 2009 में किन्नरों को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए कोर्ट में हलफनामा दायर किया था. नाज फाउंडेशन ने गौरी सावंत की अपील को आगे बढ़ाया. इसे नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी ने जनहित याचिका का रूप दिया था. इसी याचिका पर सुनवाई करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर कानून को मान्यता दी.
गौरी सवांत ने एक बेटी को भी गोद लिया, जिसका नाम गायत्री रखा, अब गायत्री 24 साल की हो चुकी है. इतना ही नहीं वो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के फेमस रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) में भी आ चुकी हैं. बात करें ‘ताली’ वेब सीरीज की तो इसमें एक्ट्रेस सुष्मिता सेन गौरी सावंत का दमदार किरदार निभाने जा रही हैं. ये सीरीज 15 अगस्त को रिलीज होगी. जिसे आप जियो सिनेमा में फ्री में देख सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.