रोहमन शॉल के साथ दिवाली पार्टी में गईं सुष्मिता, एक्ट्रेस का पल्लू संभालते नजर आए एक्स-बॉयफ्रेंड

Sushmita Sen With Ex-Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं.

Published date india.com Published: November 8, 2023 9:55 AM IST
Sushmita Sen attended the party with ex boyfriend Rohman Shawl seen holding actress pallu
Sushmita Sen attended the party with ex boyfriend Rohman Shawl seen holding actress pallu

Sushmita Sen With Ex-Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में उनकी वेब सीरीज आर्या 3 रिलीज हुई है। इस सीरीज के रिलीज होने के बाद से सुष्मिता हर जगह छाई हुई हैं. हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहा है. सुष्मिता सेन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. सुष्मिता सेन 8 नवंबर को फिल्म निर्माता रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में गई थीं. इस पार्टी में सुष्मिता के साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी शामिल हुए. उनकी एक साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअप काफी समय पहले हो गया था. लेकिन अब जिस तरह से दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं उससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच फिर से पैचअप हो गया है. दिवाली पार्टी में भी दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे.

एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ दिए पोज़

दिवाली पार्टी में सुष्मिता ने पैपराजी के लिए रोहमन शॉल के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं. सुष्मिता और रोहमन का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. जिसमें रोहमन उनका पल्लू संभालते नजर आ रहे हैं.

सुष्मिता के लुक की बात करें तो उन्होंने बेहद खूबसूरत ब्लैक कलर की साड़ी पहनी थी. जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. रोहमन की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ ग्रीन ब्लेजर पहना था. रोहमन भी काफी हैंडसम लग रहे थे.

फैंस खुश हुए

सुष्मिता और रोहमन को एक बार फिर साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं. वह खूब कमेंट्स कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- कपल गोल्स. दूसरे ने लिखा- हैप्पी पैचअप.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन हाल ही में आर्या के सीजन 3 में नजर आई थीं. पिछले दो सीजन की तरह इस सीजन में भी सुष्मिता ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है. इससे पहले वह ‘ताली’ में नजर आई थीं. इसमें उन्होंने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.