Sushmita Sen Birthday: महज 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स बनी थीं सुष्मिता, ऐसा रहा है सफर

Sushmita Sen Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज यानी 19 नवंबर को एक्ट्रेस अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं

Published date india.com Updated: November 19, 2024 8:03 AM IST
Sushmita Sen Birthday: महज 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स बनी थीं सुष्मिता, ऐसा रहा है सफर

Sushmita Sen Birthday Special: बॉलीवुड के अलावा दुनिया भर में फैशन का आइकॉन समझी जाने वाली एक्ट्रेस सुष्मिता सेन  आज अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. 19 नवंबर साल 1975 को हैदराबाद में सुबीर सेन और सुभ्रा सेन के घर एक बेटी ने जन्म लिया जिसका नाम सुष्मिता रखा गया था. बता दें कि सुष्मिता के पिता वायु सेना में विंग कमांडर थे और मां सुभ्रा ज्वेलरी डिजाइनर थीं, ऐसे में उनका सपना था कि वो तुछ बड़ा करें.

जब बनी थीं मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स

साल 1994 सुष्मिता के लिए बहुत लकी साबित हुआ, इस साल उन्होंने दो बड़े खिताब अपने नाम कर लिए जिनमें मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स का ताज शामिल था. सुष्मिता ने जब यह दोनों खिताब अपने नाम किए तो उनकी उम्र महज 18 साल थी. सुष्मिता सेन को भारत की पहली महिला मिस यूनिवर्स के खिताब से भी नवाजा गया है.

ऐश्वर्या राय को हराकर बनी थीं मिस इंडिया

साल 1994 में जब मिस इंडिया का कंपटीशन चल रहा था उस वक्त सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय दोनों ही फाइनलिस्ट थीं. ऐसा कहा जाता है की फाइनल राउंड में ऐश्वर्या और सुष्मिता दोनों को 9.33 अंक हासिल हुए थे जिसके बाद जजों ने ये फैसला किया कि दोनों से एक-एक सवाल पूछा जाएगा और जिसका सबसे सही और सटीक जवाब होगा उसे विजेता घोषित कर दिया जाएगा. सुष्मिता सेन से सवाल पूछा गया था, क्या आपको अपने देश के टेक्सटाइल हेरिटेज के बारे में कुछ जानकारी है? यह कब से शुरू हुआ? और आप क्या पहनना पसंद करेंगी? सुष्मिता ने इन सवालों का सही और सटीक जवाब दिया और मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया.

Big Boss 18: कौन हैं PM मोदी के EX बॉडीगार्ड लकी बिष्ट? जिन्हें मिला था बिग बॉस का ऑफर 9

इस बीमारी का शिकार हुई थीं सुष्मिता सेन

कोई भी व्यक्ति करियर के उतार-चढ़ाव से निपट सकता है, लेकिन तब क्या होता है जब आप किसी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति से जूझते हैं जिस पर आपका कोई कंट्रोल नहीं है? 2014 में सुष्मिता सेन को ऑटोइम्यून, एडिसन रोग का पता चला था. थकान, हताशा और एग्रेशन उनकी मुख्य भावनाएं बन गईं और स्टेरॉयड के साइट इफेक्ट से कोई मदद नहीं मिली. एक लड़ाकू होने के नाते, पूर्व मिस यूनिवर्स ने अपने शरीर को ठीक करने के लिए कई तरह की मेडिकल मदद ली. उनकी कोशिशें रंग लाईं और सुष्मिता सेन को 2019 में इस बीमारी से आजादी मिली.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.