सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के 30 साल पूरे होने पर मनाया जश्न, शेयर की पुरानी फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो शेयर की है. जिसमें वह एक बच्ची को गोद में लिए नजर आ रही हैं.

Published date india.com Published: May 21, 2024 7:39 PM IST
सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के 30 साल पूरे होने पर मनाया जश्न, शेयर की पुरानी फोटो

Actress Sushmita Sen: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स का खिताब जीते तीस साल पूरे हो गए हैं. उन्होंने इस खिताब को जीतने के तीन दशक पूरे होने का जश्न मनाया. मंगलवार को सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो शेयर की,जिसमें वह एक बच्ची को गोद में लिए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करने के साथ ही पोस्ट में प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है जिसमें वो उस बच्ची के बारें में बताई हैं एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर उनके फैंस का अच्छा रिस्पांस सामने आ रहा है वहीं, एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया जानने के लिए पूरी खबर जरुरु पढ़े.

कैप्शन में लिखी ये बात

सुष्मिता सेन ने फोटो के कैप्शन में लिखा,’यह छोटी लड़की, जिससे मैं एक अनाथालय में मिली थी, उसने मुझे 18 साल की उम्र में जीवन का सबसे मासूम लेकिन गहरा सबक सिखाया, जिसे मैं आज तक जी रही हूं. फोटो में कैद ये पल तीस साल पुराना है. मिस यूनिवर्स में भारत की पहली जीत आज पुरानी हो गई है. यह कैसी यात्रा रही है और अभी भी जारी है. हमेशा मेरी सबसे बड़ी पहचान और ताकत बने रहने के लिए भारत को शुक्रिया. इतने प्यार और अपनेपन के लिए फिलीपींस का शुक्रिया…तीन दशक और आगे.’

एक्ट्रेस ने फैंस को शुक्रिया अदा की

सुष्मिता सेन ने अपने फैंस का भी आभार जताया. उन्होंने लिखा कि विश्वभर में मेरे सभी प्यारे फैंस, दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों को ये पता है कि आप में से हर एक ने मेरे जीवन में बदलाव लाया है. मुझे उन तरीकों से प्रेरित किया है, जिनके बारे में आप कभी नहीं जानते होंगे. मैं सभी का प्यार महसूस करती हूं. थैंक्यू. बता दें कि सुष्मिता सेन 21 मई 1994 को मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय थीं. बाद में यह खिताब 2000 में लारा दत्ता और 2021 में हरनाज कौर संधू ने जीता था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.