By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sushmita Sen Did Workout With Ex Boyfriend Rohman Shawl Video Viral
सुष्मिता सेन ने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ किया वर्कआउट, थैंक्यू कहते हुआ किया किस- Video
Sushmita Sen And Rohman Shawl Working Out: सुष्मिता सेन हार्ट अटैक आने के बाद अच्छे से रिकवर कर रही हैं और इसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
Sushmita Sen And Rohman Shawl Working Out Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को एक महीने पहले हार्ट अटैक आया था औऱ इस खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया था, क्योंकि सुष्मिता बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं. सुष्मिता ने बताया था कि हार्ट में 95% ब्लॉकेज थी, जिसकी वजह से डॉक्टरों को एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी थी. हालांकि वो अब काफी हद तक रिकवर कर चुकी हैं औऱ अब उन्होंने अपना एक इंस्टाग्राम वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ फुल बॉडी स्ट्रेचिंग करती नजर आ रही हैं.
सुष्मिता ने बेटी और एक्स बॉयफ्रेंड संग किया वर्कआउट
हार्ट अटैक से रिकवरी के बाद अब सुष्मिता फुल ऑन जिम कर रही है. सुष्मिता सेन ने वर्कआउट के दौरान का ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘इच्छा ही एकमात्र रास्ता है. अब 36 दिन, और ज्यादा ट्रेनिंग की इजाजत है! मैं जल्द ही जयपुर में आर्या की शूटिंग के लिए निकल रही हूं और यहां मेरे लव्ज वन्स हैं, जो मुझे कंपनी दे रहे हैं और मुझे जोन में वापस लाने में मदद कर रहे हैं.” अलीशा शोना और रोहमन शॉल को किसेज .मैं आप लोगों से प्यार करती हूं.’ इस वीडियो में सुष्मिता अपनी बेटी अलीशा के साथ वर्कआउट करती नजर आ रही हैं. वहीं फ्रेम में एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी है.
पिछले महीने आया था हार्ट अटैक
सुष्मिता सेन के एक्स रोहमन शॉल ने उनकी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए रोहमन ने लिखा, ‘थैंक्स टीचर सुष्मिता सेन.’ बता दें कि बीते महीने सुष्मिता सेन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया था कि उन्हें हार्ट अटैक आया था. सुष्मिता ने पिछले महीने पोस्ट शेयर करते हुए हार्ट अटैक की जानकारी दी थी, वहीं एंजियोप्लास्टी के बाद कार्डियोलॉजिस्ट की मंजूरी से सुष्मिता ने बीते दिनों दोबारा वर्क आउट करना शुरू कर दिया है.
सुष्मिता और रोहमन को साथ देखकर फैंस हुए खुश
सुष्मिता और रोहमन ने 2018 में डेट करना शुरू किया था, लेकिन साल 2021 में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने ब्रेक का ऐलान कर दिया था. लेकिन एक अच्छे दोस्त की तरह रोहमन शॉल हमेशा उनका साथ देते नजर आते हैं. वहीं दूसरी तरफ फैंस सुष्मिता और रोहमन को एक साथ देखकर फैंस भी खुश हैं. एक ने लिखा, “हम्म वे एक साथ वापस आ गए हैं और रिश्ते में हैं.” एक और ने लिखा, ‘इसने मेरा दिल भर दिया !! सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल को एक साथ देखना बहुत प्यारा है.” वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन जल्द आर्या 3 में नजर आएंगी
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें