‘मैं हूं ना’ में जब सुष्मिता सेन के रातों रात बदले गए थे पोस्टर, फराह खान ने मांगी थी माफी

Sushmita Sen On Main Hoon Na: 'मैं हूं ना' फिल्म में शाहरुख खान और सुष्मिता सेन के साथ-साथ सुनील शेट्टी, अमृता राव और जायेद खान भी नजर आए थे.

Published date india.com Updated: September 1, 2023 11:04 AM IST
Sushmita Sen Recalls Farah Khan Apologised to Her After Final Edit of SRK's 'Main Hoon Na': 'I Was Barely There'
Sushmita Sen Recalls Farah Khan Apologised to Her After Final Edit of SRK's 'Main Hoon Na': 'I Was Barely There'

ओटीटी की दुनिया में सुष्मिता सेन के नाम की तालियों का शोर गूंज रहा है. ऐसे में सुष्मिता सेन ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान मिस यूनिवर्स 1994 का ताज पहनने और एक एक्ट्रेस के तौर पर अपने सफर के बारे में बात की. उन्होंने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को बताया कि कैसे शाहरुख खान-स्टारर मैं हूं ना (2004) में उन्हें अपने किरदार से शर्म आ रही थी और वो डर रही थी. एक दौर ऐसा भी था जब मेकर्स सुष्मिता सेन के सीन्स कट कर दिया करते थे. लेकिन पब्लिक का प्यार मिलने के बाद सुष्मिता सेन हर बार कमबैक करने में कामयाब रही हैं. ऐसा ही एक किस्सा सुष्मिता सेन ने खुद शेयर किया है, जिसमें एक मल्टीस्टारर बिग बजट मूवी का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह रातों रात मेकर्स फिल्म के पोस्टर बदलने पर मजबूर हो गए. तो आइए जानते हैं क्या है वो किस्सा.

फराह ने क्यों मांगी सुष्मिता से माफी ?

फराह ने फिल्म मैं हूं ना का फाइनल एडिट देखा और मुझे कॉल किया. उन्होंने कहा, सुश मैंने फाइनल एडिट देख लिया है और मैं तुमसे माफी मांगना चाहती हूं. शाहरुख लीड थे, जायद और अमृता का भी रोल था लेकिन तुम बहुत कम दिख रही हो. तो मैंने कहा कोई बात नहीं. हमारी एक डील था. आपने अपना प्रॉमिस निभाया और मैंने अपना. अब यह हो चुका है इसकी चिंता मत करो. लेकिन अंदर ही अंदर मुझे लग रहा था कि ओह नो मैं फिल्म में बमुश्किल ही दिख रही. लेकिन जब फिल्म का प्रीमियर हुआ, उसके बाद खुद यश चोपड़ा ने उन्हें कॉल करके उनकी तारीफ की. सुष्मिता सेन ने कहा कि पहले उन्हें दुख हो रहा था कि उनके सीन काट दिए गए लेकिन बाद में यश चोपड़ा के फोन के बाद उन्हें बहुत अच्छा लगा.

यश चोपड़ा का सुष्मिता को आया था कॉल

किस्सा शेयर करते हुए कहा कि जब उन्हें पता चला कि उनका रोल फिल्म में ज्यादा बड़ा नहीं रखा गया है तो उन्हें इसकी स्क्रीनिंग में जाने का मन नहीं किया. लेकिन उन्हें यश चोपड़ा की कॉल आने लगी. शाहरुख और फराह की भी कॉल आने लगी और वे घबरा गईं. लेकिन बाद में फराह खान ने उन्हें बताया कि भले ही फिल्म में उनका रोल छोटा था लेकिन ये बहुत प्रभावशाली था. फिल्म को तो इसका फायदा मिला ही साथ ही सुष्मिता को भी इस रोल से काफी लोकप्रियता मिली. सुष्मिता सेन ने बताया कि ‘लोग मुझे कह रहे थे कि आपने बहुत शानदार काम किया और आपके इस किरदार से नजरे हटाना काफी मुश्किल हो रहा था. काश आप इस फिल्म के सेकंड हाफ के हर एक फ्रेम में नजर आती’.

Sushmita Sen in her HOB interview.
by u/iutlka in BollyBlindsNGossip

क्यों दोबारा लगाए गए पोस्टर्स?

सुष्मिता ने कहा कि फिल्म की स्क्रीनिंग के अगले दिन जितने पुराने पोस्टर्स थे वो हटा दिए गए. फिल्म में पहले शाहरुख के सोलो और अमृता-जयाद के साथ पोस्टर्स थे. वे किसी भी पोस्टर्स में नहीं थीं. लेकिन फिल्म की स्क्रीनिंग के पहले दिन के बाद जो नए पोस्टर्स लगवाए गए उसमें शाहरुख के साथ सुष्मिता सेन नजर आ रही थीं और हर तरफ छाई हुई थीं. इसके बाद तो इतिहास गवाह है. बता दें कि शाहरुख खान की इस रोमांटिक फिल्म को फैंस आज भी काफी पसंद करते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.