Video : एक्स-ब्वॉयफ्रेंड Rohman Shawl के साथ दिखीं Sushmita Sen, क्या फिर से आए रिलेशनशिप में ?

Sushmita Sen : सुष्मिता की गाड़ी रुकते ही रोहमन, सुष्मिता के लिए कार का दरवाजा खोलते हैं और साथ में फोटो के लिए पोज देते हैं.

Published date india.com Published: May 9, 2023 4:44 PM IST
Video : एक्स-ब्वॉयफ्रेंड Rohman Shawl के साथ दिखीं Sushmita Sen, क्या फिर से आए रिलेशनशिप में ?

Sushmita Sen : बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के फैंस उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ से भी अपडेट रहना चाहते हैं. जिसको लेकर एक्ट्रेस हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं. फैंस उनके लाइफ से जुड़े हुए उन सारी बातों पर नजर रखते है कि वो किसे डेट कर रही हैं. उनकी लाइफ में क्या चल रहा है ? उनकी बेटियां क्या कर रही हैं ? या फिर किसके साथ उनका ब्रेकअप हुआ है? सोशल मीडिया पर सुष्मिता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस फिर अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में आ चुकी हैं. दोनों को एक इवेंट में साथ में स्पॉट किया गया है और दोनों साथ हीं इस इवेंट में पहुंचे थे.

इवेंट में सुष्मिता और रोहमन को साथ में पहुंचते हुए वीडियो में देखा गया है. सुष्मिता की गाड़ी रुकते ही रोहमन, सुष्मिता के लिए कार का दरवाजा खोलते हैं और साथ में फोटो के लिए पोज देते हैं. फोटो क्लिक के दौरान सुष्मिता, रोहमन के कंधे पर हाथ रखते हुए पोज देती हैं. उनके साथ एक बच्ची भी नजर आ रही है. जिसको लेकर फैंस के बीच दोनों के पैचअप की उम्मीद जग गयी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इनका रिलेशनशिप फिर से स्टार्ट हो चुका है.

सुष्मिता-रोहमन को साथ देख जगी फैंस फीलिंग्स

सुष्मिता और रोहमन के साथ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स वीडिओ को लेकर अपनी-अपनी फीलिंग्स को कमेंट कर बता रहे हैं. जीनत ने लिखा, ‘सुष्मिता जिस तरह गाड़ी से बाहर निकलीं, ऐसा लग रहा था कोई फिल्मी सीन हो. उड़ते हुए बाल…स्लो मोशन.’ दूसरे यूजर रेहान ने ट्रोल करते हुए लिखा, ‘लगता है सुष्मिता ने इस रोहमन को भी गोद ले लिया है. तीसरे यूजर जयश्री ने लिखा, ‘गाड़ी से निकलते हुए अगर आप सुष्मिता के लिप्स पर ध्यान दें तो ऐसा लग रहा है कि जैसे वो आई लव यू कह रही हों.’ वहीं अखिल ने लिखा, ‘सुष्मिता एक इंस्पिरेशन हैं, लेकिन फिर भी अपनी पर्सनल लाइफ खराब कर ली.’

सुष्मिता सेन का वर्कफ्रंट

सुष्मिता की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो ‘आर्या’ वेब सीरीज से उनका डिजिटल डेब्यू बड़ा ही शानदार था और इसके दो सीजन के बाद अब तीसरे सीजन में नजर आने वाली हैं. इसके साथ सुष्मिता ट्रांसजेंडर एक्टिविटिस्ट गौरी सावंत पर बन रही फिल्म ‘ताली’ में नजर आएंगी. ‘ताली’ में सुष्मिता के फर्स्ट लुक को साल 2022 में ही रिवील किया गया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.