By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sushmita Sen Spotted With Ex Boyfriend Rohman Shawl During Promotion Video Went Viral
Sushmita-Rohman: फिर साथ आए रोहमन-सुष्मिता सेन! एक्ट्रेस को प्रोटेक्ट करते दिखे- Video
Sushmita Sen Spotted With Ex Boyfriend Rohman Shawl: सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की डेटिंग की अफवाहें एक बार फिर गर्म हो गई हैं.
Sushmita Sen Spotted With Ex Boyfriend Rohman Shawl: सुष्मिता सेन बीते कई दिनों से अपनी वेब सीरीज ‘आर्या 3’ के चलते खबरों में बनी हुई हैं. ये एक्ट्रेस लंबे वक्त से इस सीरीज के प्रमोशन में जी-जान से जुटी हुई हैं. दरअसल एक्ट्रेस की ये सीरीज आज Disney+hotstar पर आएगी ऐसे में वो इस दौरान इसका जमकर प्रमोशन कर रही हैं. इसी दौरान ऐसा लग रहा है कि सुष्मिता सेन और उनके पूर्व बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल फिर से एक साथ आए हैं. दरअसल ‘आर्या 3’ के प्रमोशन के दौरान सुष्मिता सेन को उनके एक्स-बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग भी स्पॉट किया गया. दरअसल, बीते गुरुवार, दो नवंबर को मुंबई में ‘आर्या 3’ के प्रमोशन इवेंट में रोहमन अभिनेत्री सुष्मिता के साथ शामिल हुए और दौरान वो उनका जमकर ख्याल रख रहे थे.
साथ दिखें सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल
सुष्मिता सेन अपनी क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘आर्या 3’ से एक बार फिर ओटीटी पर लौट चुकी हैं. सोशल मीडिया पर उनकी सीरीज ‘आर्या 3’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस सीरीज की कहानी ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस का दमदार किरदार भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वहीं एक्ट्रेस सुष्मिता को एक बार फिर से उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ स्पॉट किया गया. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोहमन शॉल, सुष्मिता सेन को प्रोटेक्ट करते दिखाई दे रहे हैं.
ब्रेअकप के बाद एक साथ सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था. साल 2021 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था, लेकिन इस ब्रेकआप के बाद भी ये दोनों एक्स कपल एक दूसरे के साथ नजर आ जाते थे. ऐसे में सुष्मिता को उनके एक्स रोहमन के साथ देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स बहुत ज्यादा कन्फ्यूज्ड हो गए हैं. वहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुष्मिता वहां मौजूद लोगों से मिल रही हैं और रोहमन उन्हें पकड़ते नजर आ रहे हैं.
हार्ट अटैक से गुजरी हैं सुष्मिता सेन
हला ही में सुष्मिता ने फैंस को तब हैरान कर दिया था जब उन्होंने सोशल मीडिया पर ये बताया था कि कुछ महनों पर पहले उन्हें दिला का दौरा आया था. जी हां इस साल की शुरुआत में जब सुष्मिता जयपुर में ‘आर्या’ के तीसरे सीजन की शूटिंग कर रही थीं, तब दिल का दौरा पड़ने के बाद से रोहमन उनके साथ हैं. वह सुष्मिता के परिवार और बेटियों रेनी और अलीसा के साथ भी घूमते हैं. इस बीच सुष्मिता ने कभी भी रोहमन के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की है.
ललित मोदी संग जुड़ा था नाम
साल 2021 में रोहमन शॉल संग ब्रेकअप के बाद सुष्मिता सेन का नाम बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ जुड़ रहा था. ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस संग एक फोटो शेयर करके अपने रिश्ते की ओर इशारा किया था. हालांकि, कुछ समय बाद ही उन्होंने अपनी फोटो डिलीट कर दी थी जिसके बाद ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि शायद ललित मोदी और सुष्मिता सेन अब साथ नहीं हैं.
Also Read:
-
जानें कौन था सुष्मिता सेन का पहला बॉयफ्रेंड? एक्ट्रेस को मिस यूनिवर्स बनाने के लिए छोड़ दी थी नौकरी- जानें अब कहां है वो प्यार
-
जानें कौन था सुष्मिता सेन का पहला बॉयफ्रेंड? एक्ट्रेस को मिस यूनिवर्स बनाने के लिए छोड़ दी थी नौकरी- जानें अब कहां है वो प्यार
-
Sushmita Sen भी बनना चाहती हैं दुल्हनिया, कहा 'मिलना चाहिए ना कोई शादी करने लायक'
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें