By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sushmita Sen Started Doing Workouts Only After A Week Post Heart Attack Share Post
हार्ट अटैक के बाद सुष्मिता सेन ने अपनी फिटनेस पर शुरू किया काम, कहा 'अप्रूव हो गया है'
Sushmita Sen Workout After Heart Attack: सुष्मिता सेन ने 7 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो स्ट्रेचिंग करती दिख रही हैं.
Sushmita Sen Workout After Heart Attack: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 7 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो स्ट्रेचिंग करती दिख रही हैं. होली की शुभकामनाएं देते हुए सुष्मिता ने बताया है कि उनके वर्कआउट को कार्डियोलॉजिस्ट ने अप्रूव किया है. सुस्मिता को 27 फरवरी को शूटिंग के सेट पर हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अब सुष्मिता सेन की हालत में बहुत सुधार हो रहा है और अब उन्होंने कार्डियोलॉजिस्ट से परमिशन लेने के बाद योगा भी शुरू कर दिया है.
सुष्मिता सेन करने लगी योगा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है उसमें वो टाइट कपड़ों में योगा करती हुई नजर आ रही हैं. फोटो में एक्ट्रेस योगा मैट के ऊपर योगा करती हुई दिखाई दीं. ये फोटो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई. फोटो में एक्ट्रेस योगा करती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने जैसे ही अपनी ये फोटो शेयर की तो फैंस उनकी इस तस्वीर पर प्यार उड़ेल रहे हैं. इस फोटो के साथ सुष्मिता सेन ने एक कैप्शन भी लिखा है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है. सुष्मिता ने कैप्शन लिखा है, व्हील ऑफ लाइफ। ये मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने अप्रूव किया है. स्ट्रेचिंग शुरू हो चुकी है. मजेदार फीलिंग है. ये मेरी हैप्पी होली है, आपकी कैसी है.
कुछ हफ्तों पहले आया था हार्ट अटैक
सुष्मिता सेन ने कुछ दिन पहले ऐसा पोस्ट लिखा था जिसने पढ़ने के बाद फैंस और सेलेब्स सन्न रह गए थे. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ फोटो शेयर की थी. इस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था ‘हमेशा अपने दिल का ख्याल रखें. मुझे कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आया था. एंजियोप्लास्टी हुई और स्टंट डाला गया. मेरे कॉर्डियोलॉजिस्ट ने कहा कि आपका दिल बहुत बड़ा है, उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने मेडिकल हेल्प की.’ एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स लगातार कमेंट कर एक्ट्रेस की जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं. सुष्मिता सेन 47 साल की हैं, वे हमेशा फिट रहती हैं वे बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक हैं. सोशल मीडिया पर फिटनेस के वीडियोज भी शेयर करती हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें