By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sushmita Sen Suffered Heart Attack In Jaipur Aarya 3 Co Star Vikas Kumar Reveals
सुष्मिता सेन को आर्य 3 शूट के दौरान जयपुर में पड़ा था दिल का दौरा, पता तक नहीं चला
सुष्मिता सेन ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर फैंस को दिल का दौरा पड़ने और एंजियोप्लास्टी से गुजरने की जानकारी दी थी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को बीते दिनों हार्ट अटैक से गुजरना पड़ा, जिसमें वो बाल-बाल बचीं. अपनी हार्ट सर्जरी के ऐलान के कुछ दिनों बाद अब सुष्मिता सेन ने बताया कि कुछ दिन पहले आया दिल का दौरा कोई छोटो-मोटा हार्ट अटैक नहीं था, बल्कि काफी घातक था. एक इंटरव्यू में एसीपी खान की भूमिका निभाने वाले विकास कुमार ने खुलासा किया कि आर्या के तीसरे सीजन की शूटिंग के लिए जयपुर में उतरने के बाद अभिनेत्री को अटैक आया था. एक्टर ने बताया कि ‘सीज़न 3 का एक बड़ा हिस्सा शूट हो चुका है. यह शो राजस्थान बेस्ड है. कुछ बाहरी सीन हैं जो हमें जयपुर में शूट करने थे. हम वहां उतरे, लेकिन दुर्भाग्य से सुष्मिता सेन को दिल का दौरा पड़ा. हमें पहले इसके बारे में पता नहीं था. आखिरकार कुछ दिनों में, हमें पता चल गया, क्योंकि खुद एक्ट्रेस ने इस बारे में पूरी दुनिया को बताया.

सुष्मिता सेन ने फैंस के साथ एक लाइव चैट के दौरान बताया कि मेन आर्टरी में से एक में 95 फीसदी की ब्लॉकेज हो गई थी. सुष्मिता ने दिल का दौरा पड़ने पर आस-पास के लोगों द्वारा की गई मदद के लिए धन्यवाद भी कहा.
एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे पता है कि आप में से बहुत से लोग जिम जाना बंद कर देंगे और कहेंगे, ‘देखो, जिम जाने से उसे कोई फायदा नहीं हुआ. लेकिन यह अच्छा नहीं है. इसने मेरी मदद की. मैं एक बहुत, बहुत बड़े हार्ट अटैक से बची हूं. हार्ट अटैक में मेरी मेन आर्टरी 95 प्रतिशत ब्लॉक हो गई थी. मैं बची क्योंकि मैं एक एक्टिव लाइफ जीती हूं.’
सुष्मिता ने इस वीडियो में कहा, ‘इससे पहले कि आप लोग सोचें कि यह कुछ गंभीर है, मैं आपको बता दूं कि मुझे वायरल थ्रोट इंफेक्शन हो गया था. अभी भी थोड़े इंफेक्शन हैं मेरे अंदर. तो, मेरी आवाज बहुत ही अजीब लग रही होगी, लेकिन आपको इसे झेलना होगा. मैं आप लोगों से बात करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती थी. मैं आप लोगों से मिलने आई हूं और आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं बहुत खुशनसीब लड़की हूं.’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें