Aarya 3 से पहले सुष्मिता सेन ने ब्रेक क्यों लिया था? किस बात से नहीं थीं खुश?

Aarya 3: कभी-कभी एक मां को अपने बच्चों की रक्षा के लिए राक्षस बनना पड़ता है. सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के जबरदस्त अभिनय से सजी डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली आर्या 3 सीरीज़ के तीसरे सीज़न का लोगों को बेसब्री से इंतजार है.

Published date india.com Published: November 3, 2023 8:57 AM IST
Sushmita Sen took a break before crime drama Arya 3 What made her not happy
Sushmita Sen took a break before crime drama Arya 3 What made her not happy

Aarya 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने अपने 30 साल के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. हालांकि 2015 में फिल्म निर्बाक आने के बाद उन्होंने फिल्मों से लंबा ब्रेक लिया और 2020 में राम माधवानी की क्राइम वेब सीरीज़ आर्या से कमबैक किया. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने बताया कि उन्होंने इस वेब सीरीज़ से पहले इतना लंबा ब्रेक क्यों लिया था. एक्ट्रेस ने बताया कि वे फिल्मों में एक्टिंग से थक गई थीं. मुझे एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश थी. कुछ बेहतर करना था. जैसे-जैसे मेरे उम्र बढ़ रही थी, बोरियत सी हो रही थी. मुझे इस काम से खुशी नहीं मिल रही थी.

सुष्मिता ने कहा कि मैं चाहती थी कि मेरे करियर से मुझे कुछ सीखने को मिले. कोई ऐसी फिल्म हो जिसे मुझे मुझे करके खुशी हो. आर्या ने मेरे साथ ऐसा ही किया. मुझमें बस सीखने की भूख है. इस सीरीज़ की शूटिंग के दौरान मुझे काम करते हुए काफी देर हो जाती थी. रात को काफी देर से लौटना होता था. मुझे इससे कोई इरिटेशन नहीं होती थी. क्योंकि मैं कुछ सीख रही थी. ऐसा ही एक और फिल्म के साथ भी हुआ था. वो फिल्म थी ताली.

फिल्म ताली में सुष्मिता सेन ने ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी शिंदे का किरदार निभाया था. ताली और आर्या दोनों में सुष्मिता की तारीफ हुई थी. बता दें, आर्या का तीसरा सीज़न डिज़्नी+हॉटस्टार पर आएगा. इसमें सिकंदर खेर भी हैं.

आर्या 3 में सुष्मिता गैंगस्टर की भूमिका निभाती नज़र आएंगी. वे अपने तीन बच्चों को बचाते-बचाते खुद गैंगस्टर बन गई हैं. जो एक किले में रहकर अफीम का बिजनेस चलाती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.