By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Sushmita Sen Wearing Monokini Entered The Pool In Minus 1 Temperature Video
माइनस 1 टेम्परेचर में पानी को चीरती पूल में उतरीं Sushmita Sen, ब्लैक मोनोकिनी में ठंड को दी टक्कर
सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें माइनस डिग्री टेम्परेचर में स्विम करती नज़र आ रही हैं.
Sushmita Sen Swimming Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने हाल ही में वो कर दिखाया है जिसे सोचने में भी अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाएं. सुष्मिता ने इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं. उनकी सादगी आवाज़ के लोग दीवाने हैं. आर्या 3 की सक्सेस के बाद अब लोगों को उनके अलग प्रोजेक्ट का इंतजार है. ओटीटी पर सुष्मिता का जादू इस तरह चला है कि लोग उनके दीवाने हो गए हैं. हाल ही में सुष्मिता ने अपना विंटर वेकेशन मनाया, जिसका एक बेहद हॉट वीडियो सामने आया है.
पूल में उतरीं सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने हॉट अंदाज में पूल में तैरती नज़र आ रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने इतनी ठंड में ब्लैक मोनोकनी पहनी हुई है. जब सुष्मिता इस गर्म पानी में तैर रही होती हैं तो वहां का तापमान माइनस 1 डिग्री होता है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद कैप्शन में लिखी है. सुष्मिता का ये वीडियो धड़कनों को बढ़ा देने वाला है.
वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा-बर्फ से ढके पहाड़, माइनस 1 डिग्री तापमान, एक गर्म आउटडोर पूल और उसमें कूदने की इच्छा…उफ्फ! क्या अनुभव है…स्वतंत्र और प्रकृति के साथ रहने का. “. वीडियो देखकर फैन्स भी क्रेजी हो गए हैं और सुष्मिता की तारीफ कर रहे हैं.
बता दें, हाल ही में सुष्मिता सेन अपने ब्वॉयफ्रेंड और बेटी के साथ आमिर खान की बेटी आइरा खान और नुपूर शिखारे के वैडिंग रिसेप्शन में नज़र आई थीं. ब्लैक आउटफिट में सुष्मिता बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता वेब सीरिज आर्या में नज़र आई थीं. इसमें उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था. सुष्मिता गैंगस्टर के रोल में नज़र आई थी जो अपने बच्चों को बचाने के लिए खुद नशे के धंधे में उतर जाती है.
Also Read:
-
Viral Video: गार्ड ने 5 साल में ही बढ़ा ली इतनी ज्यादा सैलरी, सुनकर सदमा बैठ जाएगा | देखिए वीडियो
-
Viral Video: दुल्हन का डांस देखा और सूख गया दूल्हा, उसके बाद जो दिखा हंसी नहीं रुकेगी | देखिए वीडियो
-
Viral Video: 380 रुपये दो और वंदे भारत में बैठ जाओ! रिश्वत मांगते हुए LIVE कैमरे में कैद हुए टीटीई साहब
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें