सुष्मिता सेन की बेटियों को गोद लेने के खिलाफ थीं उनकी मां, पिता ने उठाया था बड़ा कदम

24 साल की उम्र में दो बच्चों को गोद लेने का फैसला लेकर सुष्मिता सेन सभी को हैरान कर दिया. सुष्मिता की मां उनके इस फैसले के खिलाफ थीं, लेकिन उनके पिता ने कुछ ऐसा कर दिया था कि...

Published date india.com Updated: August 28, 2023 10:57 AM IST
Susmita Sen mother was against for adopting daughter actress father give them half property
Susmita Sen mother was against for adopting daughters

बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी हर को बेबाकी से मगर सलीके से कहती हैं. एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने कहा था हो सकता है कि आपकी बात सुनने वाले को किसी का सवाल याद हो या न हो लेकिन आपने उस सवाल का जवाब किस तरह से दिया है ये जरूर याद रहना चाहिए और इसके लिए आपकी भाषा में जितना सौंदर्य होगा उतना ही लोग आकर्षित होंगे. बता दें, एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत के दम पर हर बड़ी उपलब्धि हासिल की. 18 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया बनने वाली सुष ने 77 देशों की प्रतियोगियों को हराकर मिस यूनिवर्स का खिताब जीता. वहीं 24 साल की उम्र में उन्होंने दो बच्चों को गोद लेने का फैसला लेकर सभी को हैरान कर दिया. सुष्मिता की मां उनके इस फैसले के खिलाफ थीं, लेकिन उनके पिता ने कुछ ऐसा कर दिया था जिसे उनकी मां भी बर्दाश्त नहीं कर पाईं और सुष ने दो बेटियों रिनी और अलीसा को गोद ले लिया.

पिता ने इस बड़े फैसले में दिया सुष्मिता का साथ

सुष्मिता सेन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि उनका कोई भी रिश्ता उन्हें किसी दायित्व से बांधे. यही वजह थी कि कई डेटिंग के बावजूद उन्होंने कभी शादी का फैसला नहीं लिया. हालांकि मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के दौरान उन्हें अनाथालयों का दौरा करना पड़ा था. जहां उन्होंने मां की जिम्मेदारियों को समझा. यही वो पल था जब सुष्मिता को किशोरावस्था में मां बनने की इच्छा हुई थी.

सुष्मिता ने कहा, ”यह एक भावनात्मक लगाव था, जब मैं सोच रही थी कि कोई मां बनना चाहता है और एक बच्चा है जिसे मां की जरूरत है. एकदम सही. यह बहुत सरल क्यों नहीं हो सकता. मैं कई सालों से इस यात्रा पर हूं. मेरे आसपास बहुत सारे बच्चे रहते थे, यही वह क्षण था जब मुझे लगा कि मैं मां बनने के लिए तैयार हूं.

गोद ली हुई बेटियों के नाम कर दी थी आधी संपत्ति

सुष्मिता ने आगे बताया कि उनकी मां उनके फैसले के खिलाफ थीं, वो कहती थीं कि तुम तो खुद बच्ची हो, एक बच्चे की देखभाल कैसे कर पाओगी. ये सुनकर ”मेरे पिता हंसने लगे, मुझे नहीं पता कि उन्हें क्या हुआ, लेकिन वह आश्वस्त थे. उस पल ऐसा लगा जैसे वह इसके लिए सहमत हो गए, जिसके बाद अदालत ने मुझे रिनी की कस्टडी दे दी. मेरे पिता ने अपनी आधी संपत्ति उसे (रिनी) को दे दी थी. ऐसा करना मेरे लिए चौंकाने वाला था. उसके बाद जब रिनी घर आई तो वह बहुत बीमार थी. मेरे पिता ही एकमात्र व्यक्ति थे जो उन्हें अस्पताल ले गए.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.