By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Taapsee Pannu Film Thappad Box Office Collection Day 1
Thappad box office collection Day 1: तापसी पन्नू की फिल्म ने पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई
इस तरह फिल्म से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म पहले हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म थप्पड़ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही लोग तापसी पन्नू के बोल्ड अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे थे. इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता थी.
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तापसी पन्नू की फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ की कमाई की. इस तरह फिल्म से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म पहले हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. तापसी पन्नू की यह फिल्म दर्शकों के अलावा एनलिस्ट्स को भी खूब पसंद आ रही हैं.
इस फिल्म की कहानी अमृता और उनके पति विक्रम की जिंदगी पर आधारित है. फिल्म में अमृता एक हाउस वाइफ हैं जबकि उनके पति एक कंपनी में अच्छी पोस्ट पर कार्यरत हैं. इन दोनों क जिंदगी में सबकुछ अच्छा चल रहा होता है लेकिन एक पार्टी के दौरान विक्रम, अमृता को सबसे सामने एक ‘थप्पड़’ मार देता हैं, तभी से इनकी जिंदगी में बदलाव आता है.
Also Read:
-
Womens Day 2026: अकेले दम पर बॉक्स ऑफिस हिला चुकी हैं ये एक्ट्रेसेस, एक्टिंग में हीरो भी पड़ जाते हैं फीके
-
Womens Day 2026: अकेले दम पर बॉक्स ऑफिस हिला चुकी हैं ये एक्ट्रेसेस, एक्टिंग में हीरो भी पड़ जाते हैं फीके
-
Assi Trailer: तापसी पन्नू की दमदार वापसी! ‘अस्सी’ के ट्रेलर की तारीफ करते नहीं थके लोग, बोले- यही वाली एनर्जी चाहिए थी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें