तापसी पन्नू को आई स्कूल के दिनों की याद, शेयर की Throwback फोटो

तापसी का कहना है कि वह अपने स्कूल में बेहद होनहार थीं.

Published date india.com Published: April 8, 2020 9:01 AM IST
Taapsee Pannu

मुंबई: जहां सभी सेलेब्स अपना टाइम पास करने के लिए अलग अलग काम कर रहे हैं वहीं थप्पड़ एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने लॉकडाउन के दौरान अपने पुराने दिनों को याद किया. तापसी ने इंस्टाग्राम पर अपने स्कूल के दिनों की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है.तापसी का कहना है कि वह अपने स्कूल में बेहद होनहार थीं और इसी के चलते वह एक बार अपने स्कूल की हेडगर्ल भी चुनी गई थीं.

इस फोटो को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “पुरानी तस्वीर जिससे मुझे कुछ हद तक गर्व भी महसूस होता है और थोड़ा असहज भी लगता है. मैंने स्कूल में हेडगर्ल बनने का सपना देखा था और यह वह दिन था जिस दिन यह सपना सच हुआ था. जिंदगी की उन दुर्लभ चीजों में से एक जिसके लिए मैंने योजना बनाई हुई थी और यह असलियत में हुआ. (इसमें जिंदगी की कई सारी ऐसी योजनाएं भी शामिल हैं, जो सफल नहीं हुईं और शायद ऐसा भले के लिए ही हुआ) वहां खड़े होकर शपथ लेते वक्त मैं बस उन विचारों में खो गई थी कि जब आप सच्चे दिल से किसी चीज की कामना करते हैं, तो वह किस तरह से पूरी होती है और शायद इसलिए (शर्माने की वजह से) मैं सामने की ओर नहीं देख रही हूं! जबकि मुझे देखना चाहि ए था!”

View this post on Instagram

Ok so this one is another MAJORRRR throwback which makes me partly proud n partly embarrassed. Since the time I knew what being a prefect in school is I had dreamt to be the Head Girl of my school and this was the day that dream came true. One of those rare things in life I planned and it actually happened ( considering all my other plans for life have failed but probably for good 😁) standing there taking oath I am probably just lost in thought of how when u wish for something so bad it can actually come true n that’s y probably I am (embarrassingly) not looking ahead! Which I should! Considering the Head boy is more interested to look into my camera, I don’t think I should be the only one embarrassed of this picture 🙈🙄💁🏻‍♀️ 😁 #MajorThrowback #Archive #QuarantinePost

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on

तापसी ने आगे लिखा, “इधर हेडबॉय को भी मेरे कैमरे की ओर देखने में ज्यादा दिलचस्पी है, मुझे नहीं लगता कि मैं इकलौती ऐसी हूं, जो इस तस्वीर को लेकर असहज है.” इस शपथ ग्रहण समारोह में तापसी के साथ उनके माता-पिता भी हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी आने वाले समय में ‘हसीन दिलरुबा’, ‘रश्मि रॉकेट’ और ‘शाबाश मिट्ठू’ में नजर आएंगी. हाल ही में उनका फिल्म थप्पड़ रिलीज हुई थी, जो महिलाओं के प्रति होने वाली घरेलू हिंसा पर आधिरत थी. इस फिल्म की कहानी काफी अच्छी थी लेकिन इसे दर्शकों का ज्यादता सपोर्ट नहीं मिल पाया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.